Sport : IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते हैं टेंशन, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार यानि आज होने वाला है. भारत ने पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी और अब दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. मगर, टीम इंडिया के लिए ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अफगानिस्तान भले ही पहला मैच हार गई हो, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ये टीम काफी स्ट्रॉन्ग है और विपक्षी टीम के होश उड़ाने के लिए हमेशा तैयार रहती है. जी हां, इनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी ओवर में मैच पलट सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो दूसरे टी-20 में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं.
1- राशिद खान
𝐖𝐞 𝐆𝐨 𝐀𝐠𝐚𝐢𝐧, 𝐓𝐨𝐦𝐨𝐫𝐫𝐨𝐰! ⚡
AfghanAtalan will be in action as they take on Team India in the 2nd match of the T20I series tomorrow. 🤩
🏟️: Arun Jaitley Stadium, Delhi
🕡: 6:30 PM (AFT)#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/V5ulgB2G4F— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 14, 2026
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते है. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी गुगली और तेज लेग स्पिन है, जिससे वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं. पहले टी20 में राशिद विकेट नहीं ले सके, लेकिन उनके स्तर के गेंदबाज को नजरअंदाज करना भारत के लिए भारी पड़ सकता है. दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की स्थिति में राशिद और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. उनके पास निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी है.
2- अजमतुल्लाह ओमरजई
.@AzmatOmarzay steps up for the team when needed the most and brings up a terrific half-century in the first T20I match against India. 🤩
A top-class knock from the all-rounder . reach his 2nd half-century in T20Is. 👏#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/Le9tgMsEFz
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के साथ खेले गए पहले T20 में शानदार प्रदर्शन कर भारत को अपनी क्षमता का अहसास करा दिया था. अफगानिस्तान के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और 64 रन की नाबाद पारी खेली. ओमरजई ने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को 156 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर बनाती है. अगर दूसरे T20 में भी उन्हें क्रीज पर टिकने का मौका मिला, तो वह भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.
3- मोहम्मद नबी
RESULT | INDIA WON BY 7 WICKETS! 🚨
Not the result we would have wanted, as India take the series opener by 7 wickets. 👍#AfghanAtalan will look . bounce back strongly in the matches . come! 👍#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/rf8NL0v685
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. पहले मुकाबले में जब अफगानिस्तान ने 43 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, तब नबी ने ओमरजई के साथ मिलकर पारी को संभाला और 33 रन बनाए. दोनों के बीच 83 रन की साझेदारी ने अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
नबी की खासियत यह है कि वह बल्ले के साथ-साथ ऑफ स्पिन से भी योगदान दे सकते हैं. अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के कारण दबाव वाली परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन अफगानिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा.
ये भी पढ़ें: IND VS AFG: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच? जानिए कहां बिलकुल FREE में देख सकेंगे लाइव एक्शन
IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते हैं टेंशन, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,