Sport : IND vs AFG: इस बड़े कीर्तिमान से सिर्फ 50 रन दूर कप्तान शुभमन गिल, पूरा करते ही बन जाएंगे दूसरे सबसे तेज भारतीय #INA

IND vs AFG: भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मुल्लांपुर का मैदान अपना पहला टेस्ट मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया ने अपना पिछला टेस्ट मैच नवंबर 2025 में खेला था. शुभमन गिल एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. कप्तानी मिलने के बाद गिल का बल्ला और जमकर बोला है. अब अफगानिस्तान टेस्ट मैच में शुभमन गिल के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका है. दरअसल बतौर कप्तान टेस्ट में 1000 रन बनाने से सिर्फ 50 रन दूर हैं. इस मैच में 50 रन बनाते ही शुभमन गिल टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शुभमन गिल के पास कीर्तिमान बनाने का मौका
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने बल्ले से कमाल किया है. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान तो कई खिलाड़ी बने, लेकिन सभी खिलाड़ी बल्ले से कमाल नहीं कर पाए, लेकिन गिल अभी कप्तानी के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब जब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शुभमन गिल खेलने उतरेंगे तो उनकी नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी.
CAPTAIN SHUBMAN GILL IN THE PRACTICE SESSION AHEAD OF TEST MATCH. 🇮🇳🌟 pic.twitter.com/1guuvXfHRj
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 4, 2026
पिछले साल 2025 में शुभमन गिल को टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. गिल ने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी. इस सीरीज में गिल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में गिल ने 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 75.4 के बेहतरीन औसत से कुल 754 रन बनाए थे. इसके बाद गिल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी बतौर कप्तान खेले हैं.
77’s back. pic.twitter.com/sNBM7HO9wF
— Shubman Gill (@ShubmanGill) June 4, 2026
सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बनेंगे शुभमन गिल
शुभमन गिल अब तक बतौर कप्तान कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं. ऐसे में अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में गिल 50 रन बना देते हैं तो वो भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान बन जाएंगे. वो पारियों के हिसाब से दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तान बनेंगे.
सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम दर्ज है. गावस्कर ने सिर्फ 14 पारियों में इस कारनामे को किया था. अब शुभमन गिल के पास उनके क्लब में शामिल होने का शानदार मौका है. उनके लिए यह मुश्किल नहीं होने वाला है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG टेस्ट से ठीक पहले 32 साल के भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, किसी की नहीं थी उम्मीद
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
शुभमन गिल सिर्फ एक साल से टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी संभाल रहे हैं और अब तक सिर्फ 8 मैचों में कप्तानी की है. गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 11वें भारतीय कप्तान बनेंगे. टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने 68 मैचों की 113 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 5864 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें: Explainer: श्रेयस अय्यर को क्यों बनना चाहिए टीम इंडिया के T20 कप्तान? रिकॉर्ड देख खुद ही समझिए
IND vs AFG: इस बड़े कीर्तिमान से सिर्फ 50 रन दूर कप्तान शुभमन गिल, पूरा करते ही बन जाएंगे दूसरे सबसे तेज भारतीय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,