Sport : IND vs AFG ODI: विराट कोहली को टीम इंडिया में कौन करेगा रिप्लेस, इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगा चांस #INA

IND vs AFG ODI : भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. पीटीआई को एक बीसीसीआई के सूत्र ने विराट कोहली के बाहर होने की जानकारी दी है. अभी तक विराट के आधिकारिक तौर पर सीरीज से बाहर होने के लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है. अब सवाल उठता है कि विराट कोहली अगर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह इंडियन क्रिकेट टीम के स्क्वाड में कौन लेगा.

ऐसा में 3 खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, जो टीम इंडिया में नंबर 3 पर उनकी जगह खेल सकते हैं. इन 2 खिलाड़ियों में वो खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है. वहीं एक खिलाड़ी वो है, जिसने वनडे क्रिकेट में अपनी पिछली सीरीज में भारत के लिए शतक लगाया था. तो ये 3 खिलाड़ी कौन है, जो विराट कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं. आइए इनके बारे में जातने हैं.

विराट कोहली को ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस

1 – साई सुदर्शन : भारत के बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन विराट कोहली को रिप्लेस करने की चयनकर्ताओं की पहली पसंद हो सकते हैं. साई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों में शुमार रहे. वो नंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए लंबी और सधी हुई पारी खेल सकते हैं. 

सुदर्शन इस समय इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा है. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 3 वनडे मैचों की 3 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 127 रन बनाए हैं. उनके नाम 17 चौके और 1 छक्का दर्ज है. उनका हाईएस्ट स्कोर 62 रन रहा है.

 2 – रजत पाटीदार : भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार भी विराट कोहली का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. पाटीदार घरेलू क्रिकेट में नंबर 3 पर काफी दफा बल्लेबाजी कर चुके हैं. विराट भी दाएं हाथ के बल्लेबाज है, रजत ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम आरसीबी को चैंपियन बनाया. 

रजत ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट खेले चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 1 वनडे मैच खेला है. इस दौरान 3 चौके और 1 छक्के के साथ 22 रन बनाए हैं. वो भारत के लिए 3 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं. वहीं आईपीएल 2026 में पाटीदार ने 15 मैचों में 501 रन बनाए हैं. उनके नाम इस सीजन 5 अर्धशतक दर्ज हुए हैं. 

3 – रुतुराज गायकवाड़ : विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में नंबर 3 पर रुतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया जा सकता है. भारत का दाएं हाथ का ये बल्लेबाज विराट कोहली का नंबर 3 पर सही और उचित विकल्प हो सकता है. गायकवाड़ भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेले चुके हैं और उन्होंने अपनी पिछली सीरीज में शतक भी लगाया था. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें मौका दिया जा सकता है. 

रुतुराज गायकवाड़ ने भारत के लिए 2022 में अपने वनडे डेब्यू किया था. तब से अब तक वो टीम इंडिया के लिए कुल 9 वनडे मैच खेले चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 228 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 28 चौके और 2 छक्के भी निकले हैं.

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

ये भी पढ़ें : IND vs AFG ODI: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

IND vs AFG ODI: विराट कोहली को टीम इंडिया में कौन करेगा रिप्लेस, इन 3 खिलाड़ियों में से किसी एक को मिलेगा चांस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button