Sport : IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिर हुआ स्टार खिलाड़ी #INA

IND vs AFG: भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. भारतीय टीम लंबे समय बाद कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. भारत ने पिछला टेस्ट मैच घर पर ही नवंबर 2025 में खेला था. ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है, लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन अब भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सिराज खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं.
मोहम्मद सिराज पूरी तरह से फिट हैं – टीम इंडिया असिस्टेंट कोच
मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और सभी 17 मुकाबले खेले थे, जिसके बाद अफगानिस्तान टेस्ट में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था, क्योंकि रिपोर्ट आई थी कि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होने से 2 दिन पहले टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब साफ कर दिया है. उन्होंने बताया कि सिराज खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं. ऐसे में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभालेंगे.
🚨 TEAM INDIA PC UPDATE 🚨
– Mohammed Siraj is fit and ready . go 🏏
– Manav Suthar & Harsh Dubey among spinner options 👀
– Only one of them likely . play alongside Kuldeep Yadav & Washington Sundar
Final decision still pending 🔥
Ryan ten Doeschate 🗣️ pic.twitter.com/D3L9Mdj1LN
— The Free Hit (@THEFREEHITHQ) June 4, 2026
हर्ष दुबे और मानव सुथार को मौका मिलने की कम संभावना
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया है. दरअसल ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है. इन खिलाड़ियों में स्पिनर हर्ष दुबे और मानव सुथार भी शामिल, जिन्हें टीम में जगह मिली है. हालांकि इस दोनों स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी इसकी उम्मीद ना के बराबर है. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे के बयान से भी साफ हो गया है.
रेयान टेन डोएशे ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि हर्ष दुबे और मानव सुथार को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. हमने अभी तक तय नहीं किया है कि वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ कौन खेलेगा.
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के सवाल पर क्या बोले रेयान टेन डोएशे?
वहीं रेयान टेन डोएशे से जब पूछा गया कि नंबर-3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा तो इसपर उन्होंने कहा कि हम उस स्थान के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं. साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दोनों ने पिछले कुछ वक्त में अच्छा प्रदर्शन किया है और फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में हम देखेंगे और उस खिलाड़ी पर भरोसा करेंगे जो उस स्थिति में खुद को ढालकर टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सके.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड:
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्रिकेट में कब और क्यों दिए जाते हैं पेनल्टी के 5 रन? उदाहरण के साथ समझें पूरा नियम
IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिर हुआ स्टार खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,