Sport : IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने वाली है. इस सीरीज को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं, क्योंकि दोनों टीमें लंबे वक्त बाद एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी. भले ही भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने की फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. पिछले कुछ सालों में इस टीम ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है. इसलिए इस टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 अफगान प्लेयर्स के बारे में बताते हैं, जिससे वनडे सीरीज में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा.

1. राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 और वनडे गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उनकी तेज रफ्तार लेग स्पिन और सटीक लाइन-लेंथ किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशानी में डाल सकती है. भारत के कई बल्लेबाज आईपीएल में राशिद के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं. ऐसे में अगर राशिद अपनी लय में रहे तो वह मैच का पासा पलट सकते हैं. राशिद ने 117 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 109 पारियों में उन्होंने 19.65 के औसत से 210 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 89 पारियों में 1393 रन बनाए. 

2. रहमानुल्लाह गुरबाज

विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत हैं. वह शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. अगर गुरबाज को शुरुआती ओवरों में नहीं रोका गया तो वह भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं. रहमुनुल्लाह ने अफगानिस्तान के लिए 52 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 87.24 की स्ट्राइक रेट और 37.01 के औसत से 1888 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं.

3. अजमतुल्लाह उमरजई

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई पिछले कुछ सालों में अफगानिस्तान टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं. वह बल्ले से बड़े शॉट लगाने के साथ-साथ अहम मौकों पर विकेट भी निकाल सकते हैं. उमरजई की ऑलराउंड क्षमता उन्हें भारत के लिए बड़ा खतरा बनाती है. उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए 42 मैच खेले हैं, जिसकी 34 पारियों में उन्होंने 42.04 के औसत और 97.42 की स्ट्राइक रेट से 1093 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: क्रिकेट में कब और क्यों दिए जाते हैं पेनल्टी के 5 रन? उदाहरण के साथ समझें पूरा नियम

IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close