Sport : IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बाद अक्षर-सुंदर का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल #INA

IND vs ENG 1st ODI: भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 45.2 ओवरों में ही 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. अक्षर पटेल को 4 विकेट के साथ बल्ले से फिफ्टी लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी हो गए थे आउट
इंग्लैंड के दिए 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने किया. गिल ने एक छोर से तेज शुरुआत की. हालांकि दूसरे छोर से रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. 8वें ओवर में सैम करन ने रोहित शर्मा को चलता किया. हिटमैन ने 21 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने चलता किया. कोहली ने 5 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 6 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया ने 48 रन के स्कोर पर 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच हुई शतकीय साझेदारी
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों भारतीय बल्लेबाजों के सामने इंग्लिश गेंदबाज बेबस नजर आए, लेकिन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. गिल ने 75 गेंदों पर 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा.
Job completely done in style ✅#TeamIndia cruise . a 6️⃣-wicket victory . take a 1-0 lead in the ODI series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/PnUDkcVLyr
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी लगाकर दिलाई जीत
शुभमन गिल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद टीम इंडिया के 2 विकेट जल्दी गिर गए. श्रेयस अय्यर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए. अय्यर ने 35 रन बनाए. इसके बाद केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्हें जोश टंग ने चलता किया, लेकिन इसके बाद भारत के दोनों ऑलराउंडर खिलाड़ियों अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को 6 विकेट से शानदार जीत दिलाई.
🚨 INDIA DEFEATED ENGLAND IN THE FIRST ODI 🇮🇳
– Shubman Gill & Axar Patel are the heroes, remarkable performance led by the leader. pic.twitter.com/9Gim43dCi8
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2026
ऐसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में 258 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली. लियाम डॉसन ने 83 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए. बेन डकेट ने 45 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. वहीं विल जैक्स ने 20 रन बनाए. इसके अलावा जैकब बेथेल ने 14 रन और जोफ्रा आर्चर ने 12 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया खतरा, सामने आई बड़ी अपडेट
IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बाद अक्षर-सुंदर का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,