Sport : IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत लेगा बड़ा फैसला, बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी, जानिए किसे मिलेगी फिर प्लेइंग-11 में जगह #INA

Team India Possible Playing-11: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मैच आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी, क्योंकि फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है. ऐसे में अब दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव होना तो तय है. तो आइए जानते हैं में आपको उन 2 बदलावों के बारे में बताते हैं, जो तीसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग-11 में हो सकता है.

वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव

इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर रूल्ड आउट हो गए हैं. रिपोर्ट्स के तौर पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया में हर्ष दुबे को शामिल किया है. मगर, ये कहना गलत नहीं होगा कि इस खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि प्लेइंग-11 में सुंदर की जगह कौन लेगा? स्क्वाड में कुलदीप यादव मौजूद हैं, जो लॉर्ड्स वनडे मैच में सुंदर की जगह खेलते नजर आ सकते हैं. कुलदीप एक चाइनामैन गेंदबाज हैं, जो इंग्लैंड की चिंता बढ़ा सकते हैं.

ईशान किशन की जगह केएल राहुल

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया था. बताया गया था कि केएल की तबियत ठीक नहीं है. मगर, अब केएल फिट हो चुके हैं और ऐसे में पूरी संभावना है कि वह प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे और लॉर्ड्स में खेलते नजर आ सकते हैं. जहां, केएल पहले वनडे में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, वहीं ईशान दूसरे वनडे में 1 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, अब राहुल ठीक हो चुके हैं और यकीनन उनकी प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है.

हालांकि, बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं है और रोहित आगे भी टीम का हिस्सा रहेंगे. मगर, अभी भी फैंस के बीच रोहित के फ्यूचर को लेकर काफी चिंता बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर विराट कोहली हैं, जो पिछले मैच में अर्धशतक लगाकर आ रहे हैं. उम्मीद रहेगी कि रो-को की जोड़ी एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी खेलेगी और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी. हालांकि, इन दोनों ही खिलाड़ियों के लॉर्ड्स में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं. मगर, उनके पास आज अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने का शानदार मौका है.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में सिर्फ 33 रन बनाते ही विराट कोहली करेंगे बड़ा कारनामा, बनेंगे 6 टीमों के खिलाफ ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत लेगा बड़ा फैसला, बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी, जानिए किसे मिलेगी फिर प्लेइंग-11 में जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button