Sport : 'इंग्लैंड में खेलना IPL में खेलने जैसा थोड़ी है…', पूर्व भारतीय कप्तान ने सबके सामने टीम इंडिया को बताई उसकी कमजोरी #INA

Azharuddin On Team India Performance In England: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज को टीम इंडिया गंवा चुकी है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज साउथैम्पटन में खेला जाने वाला है, जिसमें जीत दर्ज करके भारत आत्मविश्वास के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगा. मगर, इस मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने टीम इंडिया को मैसेज दिया है कि ये आईपीएल में खेलते जैसा नहीं है, क्योंकि यहां कंडीशंस अलग होती हैं. आइए आपको बताते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान ने क्या-क्या कहा है…
अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया को दिखाया आईना
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया को ये समझना होगा कि इंग्लैंड में खेलना आईपीएल में खेलने जैसा नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय टीम जितनी जल्दी इस बात को समझ लेगी, उतना ही उसके लिए अच्छा होगा.
ANI से बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा, “इंग्लैंड बिलकुल अलग है. ये आईपीएल में खेलने जैसा नहीं है. भारतीय टीम जितनी जल्दी इस बात को समझ लेगी, उनके लिए उतना ही अच्छा होगा. आईपीएल में जब आप खेलते हैं, तो आप लगभग हर गेंद को मैदान से बाहर मारने की कोशिश करते हैं. मगर, यहां ऐसा नहीं होता, क्योंकि गेंद स्विंग करती है और कंडीशंस अलग होती हैं और बाउंस भी होता है.”
#WATCH | Hyderabad | On Team India suffering a third successive loss vs England in the five-match bilateral T20I series, Telangana Minister and former Indian cricketer, Mohammad Azharuddin says, “England is totally different. It’s not like playing in the IPL because the quicker… pic.twitter.com/h3MxNUw7Wh
— ANI (@ANI) July 10, 2026
टीम इंडिया से है वापसी की उम्मीद
अजहरुद्दीन ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा कि टीम इंडिया ने आयरलैंड में 2 मैच हारे और फिर इंग्लैंड में लगातार 3 मैच गंवाए. साथ ही उनका ये भी कहना है कि टीम इंडिया से उम्मीद है कि वह वापसी करेगी.
अजहरुद्दीन ने कहा, “इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सच में समझ लिया है कि हर बल्लेबाज को कैसी गेंद डालनी है. हमें सच में बहुत मेहनत करनी होगी. ये बहुत अच्छा परफॉर्मेंस नहीं है, लेकिन मुझे भरोसा है कि वह सीखेंगे. आयरलैंड के खिलाफ 2 हार और फिर लगातार 3 हार. ये टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं है. मुझे उम्मीद है कि वह बहुत जल्दी सीखेंगे और कम से कम अगले गेम में कुछ गर्व दिखाएंगे.”
इंग्लैंड में सीरीज गंवा चुका है भारत
5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 0-3 से पिछड़ गई है और इंग्लैंड ने बाजी मार ली है. सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया, जो बारिश में धुल गया था. फिर दूसरे मैच फिर मैनचेस्टर में दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. तीसरा टी-20 मैच नॉटिंघम में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 125 रन से जीत लिया. फिर सीरीज का पांचवां मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया, जिसे इंग्लैंड ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस तरह 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर इंग्लैंड ने 3-0 से कब्जा कर लिया है.
बताते चलें, सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज साउथैम्पटन में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज का अंत जीत के साथ करने और आत्मविश्वास के साथ करना चाहेगी. जबकि इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: IND VS ENG: आज शाम कितने बजे शुरू होगा पांचवां T20 मैच? जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
'इंग्लैंड में खेलना IPL में खेलने जैसा थोड़ी है…', पूर्व भारतीय कप्तान ने सबके सामने टीम इंडिया को बताई उसकी कमजोरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,