Sport : IND vs NED: शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी, हार्दिक ने भी दिया साथ, भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य #INA

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रनों की तूफानी पारी खेली.
अभिषेक शर्मा जीरो पर हुए आउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में ओपनर अभिषेक शर्मा 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा. इसके बाद ईशान किशन 7 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें भी आर्यन दत्त ने चलता किया.
सूर्या ने बनाए 34 रन
इसके बाद तिलक वर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगाया. तिलक वर्मा 27 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला. तिलक को लोगान वैन बीक ने पवेलियन भेजा. फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें काइल क्लेन ने अपना शिकार बनाया.
शिवम दुबे ने लगाया अर्धशतक, हार्दिक ने भी मचाया धमाल
इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को रनों तक पहुंचाया. शिवम दुबे ने कमाल की पारी खेली. दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छ्क्के लगाए. वहीं हार्दिक पांड्या 21 गेंदों पर 30 रन बनाए. जिसमें 3 छक्का शामिल रहा. वहीं रिंकू सिंह नाबाद 6 रन बनाए. नीदरलैंड्स के लिए लोगान वैन बीक ने 3 विकेट चटकाए. जबकि आर्यन दत्त को 2 सफलता मिली.
A power-packed partnership of 7⃣6⃣(35) 🔥
Shivam Dube 🤝 Hardik Pandya guide #TeamIndia . a strong finish 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/ITxBb7Qdbq
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर, कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़.
यह भी पढ़ें: IND vs NED: 0,0,0…अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs NED: शिवम दुबे ने खेली तूफानी पारी, हार्दिक ने भी दिया साथ, भारत ने नीदरलैंड्स को दिया 194 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









