Sport : RCB vs GT Qualifier 1 : RCB की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा चांस #INA

RCB vs GT Qualifier 1 : आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. अब इस मैच को जीतकर कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल में जगह पक्की करती है, ये तो आज शाम पता चल ही जाएगा. लेकिन उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, क्या RCB अपनी प्लेइंग -11 में इस बड़े मैच में बदलाव करना चाहेगी. तो आइए इस बारे में जानते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में काफी ज्यादा मजबूत है. उसने प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर अपना लीग स्टेज का सफर खत्म किया है. अब आज के मुकाबले में आरसीबी अपनी प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है. जानिए वो कौन से दो बदलाव अपनी प्लेइंग-11 में कर सकते हैं.
The steepest climb of the season, but the view from the top is a spot in the Final! 🏔️
Dharamshala is READY for the #Qualifier1 🏟️#TATAIPL | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/sCdPkNMzyZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2026
इस धांसू बल्लेबाज को मिल सकता है मौका
क्वालीफायर 1 में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं. पाटीदार इस बड़े मैच में अपनी पुरानी ओपनिंग जोड़ी और 2025 में टीम को चैंपियन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है. दरअसल, इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट अब आरसीबी की टीम के साथ जुड़ गए हैं. वो चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे, अब दोबारा वो टीम के साथ जुड़ गए हैं. अगर वो पूरी तरह से फिट हैं तो इस मैच में विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं.
विराट और साल्ट ने आरसीबी के लिए शुरुआती मैचों में पारी की शुरुआत की थी. इसके बाद जब फिल साल्ट उंगली की चोट के चलते अपने देश लौट गए तब जैकब बेथेल ने पारी की शुरुआत की और लेकिन वो कोई भी कमाल नहीं कर पाए. जब बेथेल भी चोटिल हो गए तो वेंकटेश अय्यर ने विराट के साथ पारी की शुरुआत की लेकिन बड़े मुकाबले में अय्यर को बाहर करे साल्ट को मौका दिया जा सकता है.
फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 202 रन बनाए हैं. वहीं विराट ने 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं. ये ओपनिंग जोड़ी अगर इस मैच में उतरती है. तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किलें खड़ी कर सकती है.
Find someone who runs with you and keeps the runs coming with you. 🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/5XvSgANx7v
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 25, 2026
इस तेज गेंदबाज को मिलेगा मौका
इस अहम मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अपनी प्लेइंग-11 में एक और बड़ा बदलाव कर सकते हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ आरसीबी उतर सकती है. क्योंकि
इस सीजन धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर रही है.
वहीं RCB के स्पिनर सुयश सर्मा काफी ज्यादा कीफायती साबित हो रहे हैं. इसके साथ ही वो विकेट भी हासिल करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ 9 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 40.5 ओवर गेंदबाजी की है और 376 रन दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.20 की इकॉनमी के साथ रन दिए हैं.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 25, 2026
ऐसे में उनकी जगह पर टीम में जैकब डफी को मौका दिया जा सकता है. जो एक तेज गेंदबाज हैं. न्यूजीलैंड का ये तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 4 मैचों में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. उन्हें सुयश की जगह पर इस मैच की प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल और विराट कोहली आज ऑरेंज कैप पर कर सकते हैं कब्जा, जानिए RCB VS GT मैच में किसे बनाने होंगे कितने रन
RCB vs GT Qualifier 1 : RCB की प्लेइंग-11 में होंगे 2 बड़े बदलाव, जानिए किन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा चांस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









