Sport : IND VS NZ: टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मैच, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पार कराई दहलीज, बनाई 2-0 की बढ़त #INA

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने खराब शुरुआत से उबरकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ 5 मैचों की इस सीरीज में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे भारत ने आखिरी ओवर में 1 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
टीम इंडिया को लगे एक के बाद एक झटके
न्यूजीलैंड के दिए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सबसे पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 17 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. फिर वैभव सूर्यवंशी, जिनपर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद, अभिषेक शर्मा 21 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर चलते बनए. अक्षर पटेल 11 रन पर विकेट गंवा बैठे. नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रनों का पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया.
𝐂𝐇𝐀𝐒𝐄 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐒𝐓 𝐎𝐑𝐃𝐄𝐑 🫡
An absolute thriller at Hagley Oval as #TeamIndia secure a breathtaking victory . go 2-0 up in the series 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2#NZvIND pic.twitter.com/EA8Z37JBeG
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पार कराई दहलीज
एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे और भारत की जीत काफी दूर दिखने लगी थी. लेकिन फिर सांतवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने 69 रनों की साझेदारी की, जिससे मैच भारत की झोली में आ गया. जहां, तिलक वर्मा 26 गेंदों पर 6 चौके एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद लौटे. तो वहीं, नितीश कुमार रेड्डी 13 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह भारत ने 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 4 विकेट से जीत अपने नाम कर ली.
Another close finish on the cards at Hagley Oval ⏳
Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/GCgdliISJK
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
मिचेल सैंटनर ने झटके 4 विकेट
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 21 रन खर्च किए और 4 विकेट चटका लिए. इसके अलावा, नाथन स्मिथ ने 1 और जैकब डफी ने भी 1-1 विकेट अपने खाते में डाले.
4-21 off his four overs. That’s our skipper 😍 pic.twitter.com/vi2jn2w92S
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 24, 2026
न्यूजीलैंड ने दिया था 181 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, कीवी टीम को शुरुआत तो अच्छी नहीं मिली. मगर, खराब शुरुआत के बाद बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रनों की पार्टनरशिप कराई और अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी. जहां, फिलिप्स 43 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 70 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, बेवन 46 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर वापस लौटे. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस पार्टनरशिप की बदौलत मेजबान टीम ने भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद पर सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट, क्या अब अगले मैच में मिलेगा मौका?
IND VS NZ: टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीता मैच, तिलक वर्मा और नितीश रेड्डी ने पार कराई दहलीज, बनाई 2-0 की बढ़त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,