Sport : IND VS NZ: न्यूजीलैंड के हेनरी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन, कीवी टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को हराना चाहेगी और सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टीम इंडिया ने हेनरी स्टेडियम में आज तक कितने टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं? कितने मैच जीते हैं और कितने मैचों में हार का सामना किया है?
हेनरी स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में अब तक कुल 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जहां, 2 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं एक मैच टाई हुआ, जिसे सुपर ओवर में टीम इंडिया ने अपने नाम किया. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 8 मैचों में जीत दर्ज की है.
After spending a week exploring Christchurch, Garima took the locals’ advice and headed straight . the iconic Riverside Market which is home . over 40 mouthwatering global food stalls!👀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I on 27th Oct, 11:30 AM onwards,… pic.twitter.com/yaFclFj4Q6
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
भारत के पास है अजेय बढ़त हासिल करने का मौका
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा. एक ओर टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में भारत के विजयरथ को रोककर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने नहीं देना चाहेंगे. बताते चलें, सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया है. पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता और दूसरे मैच में भी भारत ने 4 विकेट से जीत अपने नाम की.
𝐒𝐄𝐑𝐈𝐄𝐒 𝐎𝐍 𝐓𝐇𝐄 𝐋𝐈𝐍𝐄 𝐈𝐍 𝟑𝐑𝐃 𝐓𝟐𝟎𝐈! 🏆⚔️
Team India are 2-0 up and one win away from clinching the series in New Zealand! Can the Men in Blue finish the job? 🤔
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T201 on 24th Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on… pic.twitter.com/JksFBuFPM3
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, जैकब डफी
ये भी पढ़ें: ’19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते…’, तिलक वर्मा ने जीतने के बाद आखिर क्यों दिया ऐसा बयान?
IND VS NZ: न्यूजीलैंड के हेनरी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा तीसरा टी-20 मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,