Tach – 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Realme 17 Pro+, जानें क्या-क्या होंगे फीचर्स

रियलमी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. कंपनी ने अभी इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नए लीक में इसके संभावित फीचर्स सामने आए हैं. माना जा रहा है कि यह फोन रियलमी 17 Pro या रियलमी 17 Pro+ नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है. यह रियलमी 16 Pro सीरीज का सक्सेसर होगा.
लीक के मुताबिक, नए फोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट, 200MP का प्राइमरी कैमरा और OLED डिस्प्ले मिल सकती है. अगर 10,000mAh की बैटरी वाली जानकारी सही साबित होती है, तो यह पिछले मॉडल्स के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा.
रियलमी 17 Pro सीरीज के संभावित फीचर्स लीक
टिप्स्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रियलमी के एक आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं. टिप्स्टर का दावा है कि फोन की जानकारी कंफर्म है, लेकिन इसके नाम को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है. यह रियलमी 17 Pro या रियलमी 17 Pro+ हो सकता है.
लीक के मुताबिक, फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है. तुलना करें तो रियलमी 16 Pro और रियलमी 16 Pro+ में 7,000mAh की बैटरी मिलती है. ऐसे में नई बैटरी क्षमता पिछले मॉडल्स से काफी ज्यादा होगी.
200MP कैमरा और 3.5x जूम वाला टेलीफोटो लेंस
फोटोग्राफी के लिए आने वाले रियलमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जो 3.5x जूम सपोर्ट कर सकता है. तीसरा कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है.
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फ्लैट OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोलूशन 1.5K होगा. यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है. लीक में यह भी दावा किया गया है कि कुछ सपोर्टेड गेम्स में डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट कर सकती है.
परफॉर्मेंस के लिए रियलमी 17 Pro सीरीज के इस फोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके अलावा, फोन में प्लास्टिक फ्रेम मिलने की बात कही गई है. हालांकि, RAM, स्टोरेज, चार्जिंग स्पीड और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
रियलमी 16 Pro सीरीज से कितना अलग होगा नया फोन?
रियलमी ने इसी साल जनवरी में रियलमी 16 Pro सीरीज लॉन्च की थी. रियलमी 16 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट मिलता है. वहीं, रियलमी 16 Pro+ में 6.8 इंच की स्क्रीन और Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. दोनों फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है.
कीमत की बात करें तो रियलमी 16 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹31,999 है, जबकि रियलमी 16 Pro+ 5G ₹39,999 से शुरू होता है. फिलहाल रियलमी 17 Pro सीरीज की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए सामने आई जानकारियों को अभी लीक के तौर पर ही देखना चाहिए.
Source link