Sport : IND VS NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव #INA

IND VS NZ Toss Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आए और सिक्का उछला, तो न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा. जहां, कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में क्या-क्या बदलाव हुए हैं. जी हां, जहां भारत ने अंतिम ग्यारह में 2 बदलाव किए हैं, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव हुआ है.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में हुआ एक बदलाव

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. साथ ही कप्तान ने बताया कि प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. सैंटनर ने कहा, “मुझे तो यही लग रहा था कि मैं टॉस हार जाऊंगा. हम पहले गेंदबाजी करेंगे. जाहिर है, यह एक नई पिच है. बाद में थोड़ी ओस भी पड़ सकती है. हमें मैदान के हिसाब से जल्दी ढलना होगा. अगर ईडन पार्क की तरह थोड़ा बाउंस मिलता है, तो अच्छा रहेगा. इस पूरी सीरीज में हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही है. पिछली रात विकेट में थोड़ी ज्यादा मदद थी, जो तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहा. टीम में एक बदलाव है; टिकनर की वापसी हुई है.”

भारत की प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव

श्रेयस अय्यर ने टॉस पर बताया कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में 2 बदलाव के साथ उतर रही है. भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. टॉस पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “इस ऐतिहासिक मैदान पर आना बहुत बढ़िया मौका है. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, ताकि खुद को परख सकें. ऑकलैंड में मैदान का आकार अलग था. लेकिन तारीफ तो करनी होगी, फिलिप्स ने शानदार पारी खेली. टीम में दो बदलाव हुए हैं. वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार वापस आए हैं. वे अपने मौके का इंतजार कर रहे थे और आज टीम मीटिंग में भी उन्होंने बहुत अच्छी बात कही.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारतीय क्रिकेट टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़ें: ‘हमारा WTC जीतना तुक्का लग रहा था न…’ टेम्बा बावुमा ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, वायरल हो गया बयान

IND VS NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button