UP News: बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप – INA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक सब-इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली. एसआई ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति (28) के रूप में हुई है. संदीप 11 महीने से चितबड़ागांव थाने में तैनात थे. उन्होंने शनिवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर जान दी. जानकारी के अनुसार, संदीप ने धर्मापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी.

घटनास्थल पर उनकी बाइक खड़ी मिली. संदीप ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. संदीप कुमार प्रजापति संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के निवासी थे. वो अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा और मां को छोड़ गए हैं. उनके पिता रामाश्रय प्रजापति का पहले ही निधन हो चुका है. संदीप की साल 2023 में पुलिस बैच में भर्ती हुई थी.

सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदे

पिछले 11 महीने से उनकी तैनाती चितबड़ागांव थाने में थी. वो एक निजी क्वार्टर में रहते थे, जोकि थाने के गेट के सामने ही है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम लगभग सात से आठ बजे के बीच बुलेट बाइक से धर्मापुर गांव के पास पहुंचे. ये गांव थाने से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आने के बाद संदीप रेलवे ट्रैक पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गए और अपना जीवन समाप्त कर लिया.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि चितबड़ागांव थाने को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने जान दे दी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक बुलेट बाइक खड़ी मिली. जांच की गई तो मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. संदीप के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: अब न दरी बिछाएंगे, न किसी के आगे झुकेंगे, मेरठ रैली में सपा-बीजेपी पर ओवैसी का तीखा हमला

बलिया में सब-इंस्पेक्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर मिला शव… पुलिस महकमे में हड़कंप


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button