UP News: संगठन ही सर्वोपरि… पंकज चौधरी ने बीजेपी में किसे दिया संदेश, क्या है इनसाइड स्टोरी? – INA

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. पक्ष और विपक्ष दोनों खेमे में मीटिंग का दौर चल रहा है और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है और तैयारियों को धार दी जा रही है. राज्य की सियासत में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान पर जमकर चर्चा हो रही है, जिसमें वो संगठन की शक्ति का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन उनके शब्दों में गहरे राजनीतिक संदेश भी छिपे हैं.

पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी संगठन के बल पर ही सरकारें बनाती हैं. इस दल में जिनलोगों ने भी अलग होकर पार्टियां बनाईं, उनका अस्तित्व क्या है? बीजेपी विचारधारा आधारित पार्टी है. उस विचारधारा से अलग होंगे तो सर्वाइव नहीं कर पाएंगे. बीजेपी का कोई भी नेता जो अलग हुआ वो स्थापित नहीं हो पाया यानी पंकज चौधरी बीजेपी में व्यक्ति से बड़ा संगठन और विचारधारा को बता रहे हैं.

संगठन ही सर्वोपरि…क्यों बोले पंकज चौधरी?

पंकज चौधरी ने कहा कि मैं भी संगठन के बल पर ही यहां तक पहुंचा हूं. भारतीय जनता पार्टी संगठन के दम पर ही सरकारें बनाती है और सरकार की अच्छाइयों को धरातल तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता करते हैं. संगठन से अलग होकर जिन लोगों ने भी नई पार्टियां बनाई हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं बचा है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा आधारित पार्टी है. हमारे कार्यकर्ता इसी विचारधारा पर काम करते हैं. इस विचारधारा से अलग होकर कोई भी नेता टिक नहीं सकता. कांग्रेस या अन्य दलों से टूटकर अलग हुए दल भले ही टिक गए हों, लेकिन बीजेपी से अलग होने वाला कोई भी नेता कभी नहीं टिक पाया है. इसीलिए भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है.

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मथुरा में अपना बयान दोहराया. वो बीजेपी की दो दिवसीय मीटिंग में पहुंचे थे. उन्होंने फिर कहा कि पार्टी से जो भी इधर-उधर जाएगा, उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के अपने सिद्धांत को बताया. जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता अपने सिद्धांत पर काम करते हैं. उसी के आधार पर पार्टी को लेकर आगे चलते हैं और निश्चित तौर पर पार्टी से जो भी इधर-उधर जाएगा, उसका अस्तित्व समाप्त होगा.

केशव मौर्य ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी थी नसीहत

इससे पहले 13 नवंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कुछ इसी तरह का बयान दिया था. हालांकि उनके बयान में संगठन या विचारधारा वाली बात नहीं थी, लेकिन डिप्टी सीएम मौर्य ने कार्यकर्ताओं को उनकी नाराजगी और गुटबाजी पर नसीहत जरूर दी थी. उन्होंने सीएम योगी और पंकज चौधरी की मौजूदगी में कहा था कि ‘निपटाने’ की प्रवृत्ति से बचना चाहिए. अगर सरकार ही नहीं रहेगी तो किसी को निपटाकर क्या हासिल करेंगे? उन्होंने कहा था कि सरकार रहेगी तभी पद और प्रतिष्ठा भी रहेगी. आपसी खींचतान छोड़िए, सरकार बचाइए.

लखनऊ में शुक्रवार को बीजेपी की संगठनात्मक बैठक थी जिसमें SIR और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान केशव मौर्य ने पार्टी के भीतर नाराजगी और आपसी खींचतान की ओर भी इशारा किया.

सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में पंकज चौधरी ने कहा था कि कई बार जब लगातार आप एक पद पर रहते हैं या एक जगह से जीतते चले आते हैं तो आप बरगद हो जाते हैं और उस बरगद को कई लोग काटने छांटने में लग जाते हैं और अब उनका “संगठन ही सर्वोपरि” वाला बयान ट्रेंड कर रहा है

पंकज चौधरी के बयान से उठ रहे हैं ये सवाल

  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इस बयान के जरिये किसे समझा रहे हैं?
  • उनका इशारा किसके लिए है?
  • क्या बीजेपी में कोई ऐसा दिग्गज नेता है जो पार्टी छोड़कर अलग जाने के बारे में सोच रहा है?
  • आखिर पंकज चौधरी को ये बयान क्यों देना पड़ा कि जो संगठन छोड़कर गया वो खत्म हो गया?
  • चुनावी वक्त में इस बयान के जरिए कुछ छिपाया जा रहा है या कोई बड़ा संकेत दिया जा रहा है?

जाहिर है एक के बाद एक ऐसे बयान आएंगे तो इस तरह के सवाल होंगे. पंकज चौधरी के बयान के बाद बीजेपी के इतिहास के दो बड़े नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है

बता दें कि कल्याण सिंह ने 1999 में बीजेपी नेतृत्व से मतभेद के बाद राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाई थी. बाद में उनकी बीजेपी में वापसी हुई. फिर नाराज होकर 2010 में जन क्रांति पार्टी भी बनाई, जिसका 2013 में बीजेपी में विलय हो गया. वहीं उमा भारती ने 2006 में बीजेपी से अलग होकर भारतीय जनशक्ति पार्टी बनाई थी. 2008 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 230 में सिर्फ 6 सीटें मिली थीं। जून 2011 में उमा भारती फिर बीजेपी में लौट आईं.

ये भी पढ़ें- क्या UP BJP ने 209 कैंडिडेट्स की लिस्ट दिल्ली भेजी! विवाद बढ़ा तो CM योगी और पंकज चौधरी ने किया खंडन

संगठन ही सर्वोपरि… पंकज चौधरी ने बीजेपी में किसे दिया संदेश, क्या है इनसाइड स्टोरी?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button