Sport : IND VS NZ: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी, भारत ने पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. जहां, पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत तो वहीं मिली, लेकिन फिर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पार्टनरशिप बनाई और भारत की वापसी कराई. मगर, फिर कीवी टीम ने वापसी की और उन्होंने एक के बाद एक विकेट निकाले. इस तरह भारत ने पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के लिए … रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.
टीम इंडिया की खराब शुरुआत
Bracewell’s over went from bad . brutal, courtesy Shreyas Iyer. 😮💨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 5th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/a4rPde2PbU
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 1, 2026
मिचेल सैंटनर ने पांचवें टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बैटिंग करने के लिए मैदान पर बुलाया. जहां, पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, नतीजन भारत की शुरुआत खराब रही. पारी के दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा सिर्फ 1(5) रन बनाकर ही चलते बने. फिर चौथे ओवर में संजू सैमसन ने अपना विकेट गंवाया और 10 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच हुई पार्टनरशिप
2️⃣7️⃣ runs in that over 📈
How crucial was Shreyas Iyer 🤝 Ishan Kishan’s 9️⃣3️⃣-run stand? 👇
Updates ▶️ https://t.co/B5TqF9MWu4#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/wc3OQ5bYDX
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
भारतीय टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन फिर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच पार्टनरशिप हुई, जिसने टीम इंडिया को मैच में वापस लाकर खड़ा किया. ईशान और अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 93(43) रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि, ये पार्टनरशिप आगे बढ़ती, लेकिन उससे पहले ईशान किशन ब्लेयर टिकनर का शिकार हुए और 32 गेंद पर 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर भी 23 गेंद पर 50 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे. दोनों ही बल्लेबाजों के बीच हुई पार्टनरशिप ने भारत की वापसी कराने का काम किया.
5⃣0⃣ with a MAXIMUM 😎
Ishan Kishan with a stunning knock in Hamilton 🔥
Updates ▶️ https://t.co/B5TqF9MWu4#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/poPqQ6Mxmy
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 190 रनों का लक्ष्य
Innings Break!
A collective batting effort helps #TeamIndia set a target of 1️⃣9️⃣2️⃣ 🙌
Over . our bowlers . defend this ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/B5TqF9MWu4#NZvIND pic.twitter.com/Jm4HhjFOHO
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
भारत का पांचवां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा जो 8 गेंद पर 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. छठवें विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर के बीच 46(30) रनों की पार्टनरशिप हुई. मगर, तभी नमन 23 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया. नीतीश 17 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया.
इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बोर्ड पर लगाए हैं और कीवी टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.
Crucial finishing runs 🙌
Naman Dhir 🤝 Nitish Kumar Reddy
Updates ▶️ https://t.co/B5TqF9MWu4#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/CkCCg8zsFs
— BCCI (@BCCI) November 1, 2026
न्यूजीलैंड की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली है. एडम मिल्ने ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. उनके अलावा, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट झटके
ये भी पढ़ें: ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बन गए भारत के लिए ये बड़ा कारनामा करने वाले नंबर-1 बल्लेबाज
IND VS NZ: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने लगाई फिफ्टी, भारत ने पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड को दिया इतने रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,