Sport : हाइलो ओपन 2026 में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बने चैंपियन, एक ही दिन में भारत को दिलाए 2 ऐतिहासिक खिताब #INA

Hylo Open 2026: जर्मनी में खेले गए हाइलो ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस खिताबी जीत के साथ जहां सिंधु ने इस साल का अपना दूसरा चैंपियन बनने का कीर्तिमान बनाया, वहीं लक्ष्य सेन ने साल का अपना पहला खिताब जीता. बैडमिंटन के इस बड़े मंच पर भारत के दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में विरोधी खिलाड़ियों को सीधे गेमों में हराकर तिरंगा लहराया.

पीवी सिंधु ने इस साल जीता दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब

भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स के फाइनल में डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से एकतरफा शिकस्त दी. पूरे मैच में सिंधु का दबदबा साफ देखने को मिला और उन्होंने महज 39 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया. सिंधु ने इस जीत के साथ विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. यह पीवी सिंधु का इस साल का दूसरा बड़ा खिताब है. इससे पहले उन्होंने जुलाई में प्रतिष्ठित जापान ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था. पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली हार के बाद सिंधु ने इस शानदार जीत के साथ दमदार वापसी की है.

लक्ष्य सेन ने खत्म किया सूखा, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर जीता खिताब

महिला वर्ग में सिंधु की जीत के तुरंत बाद भारत के युवा स्टार लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ लक्ष्य सेन ने अपने इस सीजन के खिताबी सूखे को पूरी तरह खत्म कर दिया है.

लक्ष्य सेन ने पहले गेम में कांटे की टक्कर के बाद 21-17 से जीत दर्ज की, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने क्रिस्टी पर पूरी तरह से दबाव बना दिया और मुकाबला 21-10 से जीत लिया. लक्ष्य सेन के करियर का यह दूसरा हाइलो ओपन खिताब है, इससे पहले उन्होंने साल 2019 में भी यह ट्रॉफी अपने नाम की थी.

यह भी पढ़ें:  लॉर्ड्स की जंग हुई और भी खतरनाक! साउथ अफ्रीका की जीत ने उलझाया WTC फाइनल का गणित, क्या टीम इंडिया कर पाएगी करिश्मा?

हाइलो ओपन 2026 में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन बने चैंपियन, एक ही दिन में भारत को दिलाए 2 ऐतिहासिक खिताब





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button