Sport : IND VS NZ: आज दोपहर में कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20 मैच? जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी सीरीज में अपनी अजेय बढ़त को और बेहतर करना चाहेगी. जबकि न्यूजीलैंड की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह पहली जीत दर्ज करे और इस सीरीज में जीत का खाता खोल सके. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जेना वाला चौथा मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे कहां कहां लाइव देख सकेंगे.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती 3 मैचों की ही तरह चौथा मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS NZ: कहां देख सकेंगे चौथा टी20 मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी. 

पहली जीत की तलाश में होगी न्यूजीलैंड

भारत के साथ खेली जा रही टी-20  सीरीज में अब तक न्यूजीलैंड के हाथ सिर्फ निराशा लगी है. ऐसे में अब अगले यानि चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ताकि वह सीरीज में अपनी जीत का खाता खोल सके. चूंकि, अगर भारत अगला मैच भी जीत लेता है, तो वह मेजबानों को क्लीन स्वीप करने से महज एक कदम पीछे रह जाएगा. इसलिए भले ही न्यूजीलैंड इस सीरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी है, लेकिन अगर वह अगला मैच हार जाती है, तो उसपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगेगा.

क्या बारिश डालेगी खलल?

मैच के दिन ऑकलैंड में मौसम का मिजाज थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत है. दिन के समय बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है, लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि शाम को मैच के समय तक बारिश का अनुमान बेहद कम हो जाएगी.

तापमान की बात करें, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. ठंडी हवाओं और शाम के समय बढ़ने वाली उमस के कारण गेंदबाजों के लिए गीली गेंद पर ग्रिप बनाना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: बढ़ गया केप टाउन टेस्ट का रोमांच, WTC फाइनल की रेस हुई तेज, क्या साउथ अफ्रीका झेल पाएगा कंगारुओं का प्रेशर?

IND VS NZ: आज दोपहर में कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20 मैच? जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button