Sport : IND vs SA: अहमदाबाद में सुपर-8 में खुली टीम इंडिया की पोल, भारत को मिली T20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार #INA

IND vs SA Super-8: भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी हार है.

टीम इंडिया की शुरुआत रही बेहद खराब

साउथ अफ्रीका के दिए 188 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 51 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए. तिलक वर्मा (1), अभिषेक शर्मा (15), वाशिंगटन सुंदर (11) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) रन बनाकर आउट हो गए. 

भारत के लिए शिवम दुबे ने बनाए सबसे ज्यादा 42 रन

इसके बाद 86 रनों के स्कोर पर भारत ने 8 विकेट गंवा दिए. केशव महाराज ने एक ही ओवर में टीम इंडिया को 3 झटके दिए. उन्होंने पहले हार्दिक पांड्या को 18 रन के निजी स्कोर पवेलियन भेजा. इसके बाद अगले गेंद पर रिंकू को चलता किया. रिंकू खाता भी नहीं खोल सके. फिर ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह को अपना शिकार बनाया. इसके बाद शिवम दुबे 37 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए. फिर देखते ही देखते भारत की पूरी टीम 18.5 ओवरों में 111 रनों पर सिमट गई. 

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया था 187 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन फिर भी टीम ने 7 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद पर 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 3 छक्का शामिल है. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 छक्का लगाया. 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए. जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली. 

IND vs SA: अहमदाबाद में सुपर-8 में खुली टीम इंडिया की पोल, भारत को मिली T20 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close