Sport : IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम इंडिया को शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, वहीं इसका अंत 27 अगस्त को होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 4 अगस्त को भारत से श्रीलंका आ गई थी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 से 9 अगस्त तक 3 दिन का वॉर्म-अप मैच खेला. इस मुकाबले को इंडियन क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीत लिया. इस अभ्यास मैच में टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को बॉलिंग और बैटिंग करने का मौका मिला.
इस मैच में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के द्वारा मौका दिए जाने के बावजूद इस अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब उनके निराशाजन प्रदर्शन के बाद पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से उनका पत्ता कट सकता है. तो आज हम आपको ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको खबर प्रदर्शन के बाद 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है.
Mohammed Siraj with the winning runs 🔥🔥
A successful chase in Colombo for #TeamIndia against SLC XI 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/4rAFzHXWXN
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
इन 3 खिलाड़ियों को पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 से किया जा सकता है बाहर
भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल पहले और दूसरे दिन खेलने के लिए नहीं आए. वो तीसरे दिन भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने आए. उनके अलावा सभी गेंदबाजों और बल्लेबाजों को अभ्यास का पूरा मौका मिला. इस मौके का फायदा आकिब नबी, प्रसिद कृष्णा और ध्रुव जुरेल नहीं उठा पाए. ऐसे में अब इन तीनों का पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से पत्ता कट सकता है.
SLC XI have declared their first innings on their overnight score of 363/8.
Over . our batters as Day 2 of the warm-up match begins 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/QvaB5p7CzA
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
1 – आकिब नबी
भारतीय क्रिकेट टीम में जबसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजी आकिब नबी इस वॉर्म-अप मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने श्रीलंका इलेवन की पहली पारी में बॉलिंग नहीं की और दूसरी पारी में बॉलिंग की. वो इस मैच में सिर्फ 5 ओवर डाले और 5.40 की इकोनॉमी के साथ कुल 27 रन खर्च किए. ऐसे में वो इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पहले मैच की प्लेइंग-11 से हाथ धो सकते हैं.
2 – प्रसिद्ध कृष्णा
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी तीसरे मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने वॉर्म-अप मैच में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. उन्होंने पहली पारी में 8 ओवर में 32 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया. दूसरी पारी में 8 ओवर में 35 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया. ये प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक निराशाजनक है. ऐसे में उनका पत्ता कट सकता है. भारत इस मैच में ज्यादा स्पिनर्स के साथ उतरना चाहेगा.
Middle stump out of the ground ⚡️
Prasidh Krishna with wicket number 2⃣ for #TeamIndia 🙌
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/EuDUrFwMWO
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
3 – ध्रुव जुरेल
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 से ध्रुव जुरेल का पत्ता भी कट सकता है. जुरेल ने वॉर्म-अप मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 1 रन बनाए. वो दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में इस प्रदर्शन के आधार पर वो अपनी जगह प्लेइंग-11 से खो सकते हैं.
1⃣5⃣0⃣ up in the chase!#TeamIndia need 57 more runs . win
A fine partnership between Rishabh Pant (27*) & Dhruv Jurel (17) comes . an end.
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/UPYqrlTLno
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
टीम में प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत का खेलना तय है. ऐसे में जुरेल को बाहर कर किस अन्य प्रमुख बल्लेबाज को मौका दिया जा सकता है. क्योंकि ध्रुव जुरेल टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें : IND VS SLXI: वॉर्म-अप मैच में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एक ने तो बल्ले से मचा ही दिया तहलका
IND vs SL : वॉर्म-अप मैच के बाद इन 3 खिलाड़ियों का प्लेइंग-11 से बाहर होना तय, खराब प्रदर्शन के चलते छिन जाएगी जगह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,