Sport : IND vs WI 1st T20I: क्या पहले मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर खत्म किया सस्पेंस #INA

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार, 6 अक्टूबर से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा और बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है. सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले फैंस और क्रिकेट गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इस बात की थी कि क्या युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं. अब कोच गंभीर ने इस सस्पेंस से पूरी तरह पर्दा उठा दिया है और साफ कर दिया है कि पहले टी20 में भारतीय टीम किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरने जा रही है.

अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग – गौतम गंभीर

स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर में बात करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ेगा. गंभीर ने कहा, “यह बहुत आसान है कि मैं बाहर के शोर को सुनकर लोकप्रिय फैसले ले लूं, लेकिन मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को सुरक्षा देना और सही फैसले लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. संजू और अभिषेक ने पिछले डेढ़-दो साल में टीम के लिए जो इम्पैक्ट पैदा किया है, उसे हम अचानक नजरअंदाज नहीं कर सकते. सिर्फ तीन या चार मैचों में फेल होने की वजह से हम उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते.

वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार – गौतम गंभीर

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी अपने मौके का इंतजार करना होगा. गंभीर ने खेल के इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा, “दुनिया की कोई भी टीम एक वर्ल्ड कप से दूसरे वर्ल्ड कप के बीच अजेय नहीं रही है. एक खराब सीरीज या तीन खराब मैच खेलने से न तो कोई खिलाड़ी बुरा हो जाता है और न ही हमारी टीम खराब हो जाती है. इसलिए टीम में निरंतरता बनाए रखना हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है.

साल 2026 में अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी ने मचाया है तहलका

साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने अपने बल्ले से जमकर तबाही मचाई है. आईसीसी के फुल मेंबर देशों के बीच इस साल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा 575 रन बनाए हैं, जो उन्हें ‘पावरहाउस पेयर ऑफ 2026’ का हकदार बनाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, कम से कम 200 रन बनाने वाले ओपनिंग कंबोज की लिस्ट में इस जोड़ी का स्ट्राइक रेट 198 का रहा है, जो दुनिया की किसी भी सलामी जोड़ी द्वारा बनाया गया सबसे हाईएस्ट स्ट्राइक रेट है. इन दोनों धुरंधरों का यह बेमिसाल रिकॉर्ड यह साबित करता है कि जब भी ये दोनों मैदान पर उतरते हैं, तो विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना पूरी तरह तय होता है.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स का टिकट या साख की लड़ाई? जानें क्यों टीम इंडिया के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज

IND vs WI 1st T20I: क्या पहले मैच में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच गौतम गंभीर ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर खत्म किया सस्पेंस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button