Sport : IND vs ZIM: भारत के जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच #INA

IND vs ZIM : भारतीय महिला क्रिकेट की जिम्बाब्वे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया जिम्बाब्वे के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुए नजर आएगी. ये सीरीज 2026 में ही होस्ट की जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, जो 28 अक्टूबर तक खेली जाएगी. इस सीरीज के मुकाबले रायपुर और बडोदरा में खेले जाएंगे. इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.
कब खेली जाएगी टी20 सीरीज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया को पहला मैच 16 अक्टूबर को खेलना है. इसके बाद टीम का दूसरा मैच 18 अक्टूबर को और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये तीनों टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे. ये सभी मैच छत्तीगढ़ के रायपुर में खेले जाएंगे.
| मैच | तारीख | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|
| पहला T20I | 16 अक्टूबर 2026 | 7:00 PM | रायपुर |
| दूसरा T20I | 18 अक्टूबर 2026 | 7:00 PM | रायपुर |
| तीसरा T20I | 20 अक्टूबर 2026 | 7:00 PM | रायपुर |
A 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗰𝗼𝗻𝘁𝗲𝘀𝘁 beckons 👏
Presenting the schedule for the first-ever women’s bilateral series between Zimbabwe and #TeamIndia, comprising 3️⃣ T20Is and 3️⃣ ODIs 🗓️#INDvZIM pic.twitter.com/xkrXgtbhWf
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 7, 2026
इन तारीखों के होंगे वनडे मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 अक्टूबर से खेली जाएगी. पहल मैच 23 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 25 अक्टूबर को खेला जाएगा और इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये सभी मैच गुजरात के वडोदरा में खेले जाएंगे. ये सभी मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे.
| मैच | तारीख | समय (IST) | स्थान |
|---|---|---|---|
| पहला ODI | 23 अक्टूबर 2026 | 2:00 PM | वडोदरा |
| दूसरा ODI | 25 अक्टूबर 2026 | 2:00 PM | वडोदरा |
| तीसरा ODI | 28 अक्टूबर 2026 | 2:00 PM | वडोदरा |
इस सीरीज में भारत की सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जा सकता है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं उनके साथ-साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना भी खेल सकती है.
ये भी पढ़ें : भारतीय महिला टीम की नई सीरीज का ऐलान, इस देश के साथ खेलेगी 5 मैच, यहां देखें शेड्यूल
IND vs ZIM: भारत के जिम्बाब्वे दौरे के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









