Sport : विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- 'उसकी पारी सबसे जरूरी थी…' #INA

Virat Kohli Statement : गुजरात टाइटंस के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीतकर अपने नाम कर लिया. इस मैच में विराट कोहली ने 81 रनों की तूफानी पारी खेली और ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली. विराट को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में विराट कोहली ने खुद को नहीं बल्कि अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी को जीत का असली हीरो माना और कहा कि उसकी पारी बहुत जरूरी थी.

Virat Kohli ने जमकर की साथी बल्लेबाज की तारीफ

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 141 रनों की बड़ी पार्टनरशिप हुई, जिसने आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. विराट ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद माना कि देवदत्त पडिक्कल की पारी ने इस मैच में अंतर पैदा किया. 

विराट कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि देवदत्त ने इस सीजन में दो बार ऐसा किया है, जब वह आए और पहली गेंद से ही शानदार बल्लेबाजी की. आप जानते हैं, रबाडा की पहली गेंद पर उन्होंने जो शॉट लगाया वह शानदार था और उनके पास खेल की समझ और पावर है, खासकर हमारी जैसी परिस्थितियों में, अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेलने और विपक्षी टीम को परेशान करने की, 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से, जो कि सच कहूं तो काफी दुर्लभ है. आप उन्हें कभी भी गेंद को जोर से मारते हुए नहीं देखते.”

“आपको लगता है कि वह आपको खेल में जरा भी मौका नहीं दे रहे हैं और फिर भी वह इतनी आसानी से रन बना रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि पहले हाफ में देव की पारी ने स्पष्ट अंतर पैदा किया और फिर मैं बस कोशिश कर रहा था… खेल में बने रहना ताकि उसे सारा दबाव महसूस न हो. और सही समय पर चौके लगाने की कोशिश करना मेरी ज़िम्मेदारी थी और हां, वह साझेदारी हमारे लिए निर्णायक और निर्णायक साबित हुई.”

पडिक्कल से पारी के दौरान हो रही थी बातचीत

RCB VS GT मैच में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की टीम ने साई सुदर्श की शतकीय पारी की मदद से 205 रन लगाए. हालांकि, विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों की सराहना की और माना कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.

गेंदबाजों की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने कहा, “देखिए, हमारी गेंदबाजी में भी, मुझे लगता है कि हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और मैच को अपने पक्ष में कर लिया. मुझे लगा कि अंत में वे लगभग 20-25 रन कम रह गए थे. एक समय हम 230, 235 रन की ओर देख रहे थे. लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पिच से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार पिच बिल्कुल भी खराब नहीं थी. शायद अब तक बल्लेबाजी के लिए यह सबसे अच्छी स्थिति थी. गेंद अच्छी तरह से आ रही थी. स्पिनरों को गेंद पर ग्रिप नहीं मिल रही थी. गेंद पिच पर टिक नहीं रही थी.”

साझेदारी को बताया बेहद अहम

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जहां विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाए, वहीं दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 55 रन ठोक दिए. उन्होंने 203 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.

विराट कोहली ने आगे कहा, “हमें लगा कि अगर आप खेल में बने रहते हैं, एक बड़ी साझेदारी करते हैं, तो मुकाबला और कठिन होता जाएगा. और हां, एक बार जब आप परिस्थितियों को समझ लेते हैं और गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं, तो आप स्वाभाविक रूप से जीत हासिल करने के लिए खुद पर थोड़ा और भरोसा करने लगते हैं.”

“खेल शुरू हो गया और यही बातचीत चल रही थी. देवदत्त शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और हमारा मकसद गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना था. हम जिसे भी आउट करना चाहते थे, बल्लेबाज और नॉन-स्ट्राइकर दोनों का संदेश साफ था, कि जाओ, करो. तो इरादा साफ था, स्पष्टता थी और दूसरे छोर से भी अच्छा फीडबैक मिल रहा था. इसलिए साझेदारी के दौरान हमें जरा भी शक नहीं था और मुझे लगता है कि यही हमारे लिए कारगर साबित हुआ.”

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

विराट कोहली ने RCB के इस खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो, बोले- 'उसकी पारी सबसे जरूरी थी…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close