Sport : IND VS ZIM: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

IND VS ZIM First T20I Time and Live Streaming Deatails: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई यानि आज खेला जाएगा. ये मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इसमें भारतीय टीम जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी और लगातार 2 सीरीज में क्लीन स्वीप को भुलाना चाहेगी. हालांकि, ये काम आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि जिम्बाब्वे घरेलू सरजमीं भारत को मजबूत टक्कर दे सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और साथ ही ये भी जान लेते हैं कि आप इसे कहां लाइव देख सकेंगे.
IND VS ZIM मैच कितने बजे शुरू होगा ?
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये मुकाबला लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होगा, लेकिन भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 4.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 4 बजे मैदान पर उतरेंगे.
Captains ready 🤝
Stage set in Harare 🏆Excitement building up ahead of the #ZIMvIND T20Is 🤩#TeamIndia pic.twitter.com/i8yg8JDoqC
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
स्टार स्पोर्ट्स और सोनी पर नहीं आएगा मैच
भारत में अक्सर टीम इंडिया के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क या फिर सोनी नेटवर्क पर देखने के लिए मिलते हैं. लेकिन, जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले जाने वाले मैच इन दोनों ही चैनलों पर नहीं दिखाए जाएंगे. जी हां, न तो आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे और न ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. ऐसे में सवाल उठना जायज है कि आखिर मुकाबले कहां देख सकेंगे?
IND VS ZIM भारत में कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला?
इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले तीनों टी20 मैच भारत में सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स पर देखने को मिलेंगे. इस सीरीज का लाइव प्रसारण हमारे देश में सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स करने वाले हैं. ऐसे में डीडी स्पोर्ट्स इस मैच को भारतीय फैंस देख पाएंगे. ये मुकाबला बिल्कुल फ्री होगा. इसके लिए कोई रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि डीडी स्पोर्ट्स फ्री डिश पर उपलब्ध है.
IND VS ZIM किस ऐप पर देख सकेंगे LIVE स्ट्रीमिंग?
भारत और जिम्बाब्वे (IND VS ZIM) के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस फैन कोड ऐप पर देख पाएंगे. इस ऐप पर पहला, दूसरा और तीसरा तीनों टी20 मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. इन मुकाबलों को देखने के लिए फैनकोड का सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. तभी आप इस मैच को देख सकेंगे.
Ready . get going in Harare 🙌
🎥 Hear from Captain Shreyas Iyer on the excitement for the #ZIMvIND T20I series 💙#TeamIndia | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/PvR9CHVoMd
— BCCI (@BCCI) July 22, 2026
IND VS ZIM हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 11 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 मैच जिम्बाब्वे ने जीते हैं. भारत का विनिंग प्रतिशत जिम्बाब्वे की तुलना में काफी अच्छा है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.
ऐसी हैं दोनों टीमें
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, मिल्टन शुंबा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन कुरेन, तफदज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामुरी
भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई
ये भी पढ़ें: ऐसा हुआ तो अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे दौरे पर रहना होगा सावधान
IND VS ZIM: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,