Sport : IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने फिर किया भारत के सामने सरेंडर, सिर्फ 55 रनों पर हुआ ऑलआउट, श्री चरणी-प्रेमा की घातक गेंदबाजी #INA

IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 18.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया है. यह पाकिस्तान की महिला टीम का टी20 इंटरनेशनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है. पाकिस्तान की तरफ से केवल दोनों ओपनर, मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. वहीं, भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए. वहीं शैफाली वर्मा को 1 सफलता मिली.
पाकिस्तान की शुरुआत रही बेहद खराब, 29 रन पर गंवा दिए थे 3 विकेट
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने पाकिस्तानी महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है. पाकिस्तान को पहला झटका पांचवे ओवर में शैफाली वर्मा ने दिया. उन्होंने पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली को चलता किया. मुनीबा अली 15 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौंटी. इसके बाद 6वें ओवर में श्री चरणी ने पाकिस्तान को 2 बड़े झटके दिए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर श्री चरणी ने गुल फिरोजा को अपना शिकार बनाया. वो खाता भी नहीं खोल सकीं. फिर इस ओवर की आखिरी गेंद पर श्री चरणी ने ओपनर शावाल जुल्फिकार को अपना पवेलियन का रास्ता दिखाया. शावाल जुल्फिकार 14 गेंद पर 14 रन बनाईं.
#TeamIndia spinners on a roll with the ball 🥳
Shafali Verma 🤝 Sree Charani 🤝 Prema Rawat 🤝 Deepti Sharma
Updates ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/veFeRXIs6V
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
श्री चरणी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रहा बुरा हाल
इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम के विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं. भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा दबाव बनाया कि पाकिस्तान की टीम पूरी तरह सरेंडर करने पर मजबूर हो गई. सिर्फ 35 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्तान ने अपने 6 विकेट खो दिए थे. टीम को चौथा झटका 8वें ओवर में आयशा जफर के रूप में लगा, जिन्हें श्री चरणी ने केवल 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
प्रेमा रावत ने भी की घातक गेंदबाजी
इसके बाद 9वें ओवर में प्रेमा रावत ने कमाल किया और सदफ शमास को 3 रन पर आउट करके पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. अभी पाकिस्तानी टीम संभल भी नहीं पाई थी कि 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को आउट कर दिया। पाकिस्तानी कप्तान अपना खाता भी नहीं खोल सकीं.
इसके बाद एमान फातिमा 10 गेंद पर 5 रन बनाकर रनआउट हो गईं. फिर अगले यानी 15वें ओवर में प्रेमा रावत ने उम्म-ए-हानी को अपना शिकार बनाया. उम्म-ए-हानी 6 रन बनाकर चलती बनीं. इसके बाद देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 56 रनों पर सिमट गई.
Innings Break!
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! 🙌 🙌
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali VermaStay tuned for India’s chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
ऐसी है भारत और पाकिस्तान महिला टीम की प्लेइंग 11:
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
पाकिस्तानी महिला टीम की प्लेइंग 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, उम्म-ए-हानी.
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो ‘अमर रिकॉर्ड’
IND W vs PAK W: पाकिस्तान ने फिर किया भारत के सामने सरेंडर, सिर्फ 55 रनों पर हुआ ऑलआउट, श्री चरणी-प्रेमा की घातक गेंदबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,