Sport : टेस्ट क्रिकेट से सीधे T20 का चैलेंज! ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अफगानिस्तान सीरीज से ठीक पहले दिया बड़ा बयान #INA

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से खेला जाएगा. चेन्नई में होने वाले इस पांच दिवसीय खिताबी मुकाबले में ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा साउथ जोन की कमान संभालते नजर आएंगे. इस महामुकाबले के ठीक बाद भारतीय टीम को दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. फाइनल और टी-20 सीरीज के बीच समय बहुत कम है. इस बेहद कम समय में खिलाड़ियों को न सिर्फ चेन्नई से दिल्ली का सफर तय करना होगा, बल्कि रेड-बॉल फॉर्मेट से सीधे टी-20 के फटाफट अंदाज में खुद को ढालना भी होगा. जिस पर दोनों कप्तानों ने बड़ा बयान दिया है.
13 सितंबर को खेला जाएगा पहला टी20 मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी तीनों को जगह दी गई है. ऐसे में इन खिलाड़ियों को व्यस्त शेड्यूल का सामना करना पड़ेगा.
ईशान किशन ने बिजी शेड्यूल को लेकर कही ये बात
ईशान किशन ने इस बिजी शेड्यूल पर कहा, “कभी-कभी यह मुश्किल हो जाता है जब आप एक टेस्ट मैच खेल रहे होते हैं और अचानक आपको जाकर पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलने पड़ते हैं, और फिर अचानक आपको अपनी घरेलू टीम में वापस जाकर बिल्कुल अलग भूमिका निभानी पड़ती है. लेकिन इसके साथ ही, मुझे लगता है कि एक प्रोफेशनल होने के नाते तालमेल बिठाना हमारा काम है. हम यह जानने के बाद बहानों के साथ नहीं आ सकते कि अगले कुछ दिनों के लिए यह आपकी दिनचर्या जैसा है.”
There is only a three-day gap between the Duleep Trophy final and the T20Is against Afghanistan
Ishan Kishan agrees that the short turnaround will be challenging 🗣️ pic.twitter.com/FjeK4pG6Re
— Cricinfo (@cricinfo) September 5, 2026
तिलक वर्मा ने भी बिजी शेड्यूल को लेकर रखी अपनी राय
साउथ जोन की कप्तानी कर रहे तिलक वर्मा का मानना है कि पिछले चार महीनों के अनुभव के कारण वे किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनका कहना है कि घरेलू क्रिकेट में हर तरह के माहौल में खेलने की वजह से उन्हें किसी भी परिस्थिति में ढलने की आदत हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि पांच दिनों का लंबा मैच खेलने के तुरंत बाद टी-20 टीम में शामिल होना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा, लेकिन दिल्ली पहुंचकर दो दिन का आराम और प्रैक्टिस का समय मिलने से काम काफी आसान हो जाएगा. तिलक को पूरा भरोसा है कि लगातार मैच खेलने के लिए उन्हें अपने दिमाग को मानसिक रूप से कैसे तैयार रखना है.
तिलक वर्मा को पसंद है रेड-बॉल क्रिकेट
वहीं रेड-बॉल क्रिकेट के प्रति अपना प्यार जताते हुए तिलक वर्मा ने कहा, “मुझे हमेशा से रेड-बॉल क्रिकेट बेहद पसंद रहा है. मैंने भारत के लिए वाइट-बॉल (वनडे और टी20) क्रिकेट खेलने का कभी सपना भी नहीं देखा था. यह तो भगवान की मर्जी थी कि मुझे भारत के लिए टी20 और वनडे मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन मेरी असली ताकत रेड-बॉल गेम ही है.”
Tilak Varma talks about the love for Red-ball Cricket:
“I have always loved red-ball cricket. I had never dreamt of playing white-ball for India but it’s God’s plan that I have played T20 and One-day for India but my strength is the red-ball game” pic.twitter.com/lXU9Hqgnpa
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 3, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो ‘अमर रिकॉर्ड’
टेस्ट क्रिकेट से सीधे T20 का चैलेंज! ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अफगानिस्तान सीरीज से ठीक पहले दिया बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,