Sport : एशियन गेम्स 2026 में भारत की पारुल चौधरी का 'डबल धमाका', ट्रैक पर 3000m के बाद अब 5000m में भी जीता ब्रॉन्ज मेडल #INA

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और मेडल मिल गया है. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है. एशियन गेम्स 2026 में पारुल का यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है. इससे पहले उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था. इस रेस में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने सिल्वर मेडल हासिल किया. वहीं, भारत की एक अन्य एथलीट सीमा छठे स्थान पर रहीं.

पारुल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बहरीन की विन्फ्रेड यावी ने गोल्ड पर किया कब्जा

पारुल चौधरी ने गोल्ड मेडल के कड़े मुकाबले में 15:14.61 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इस रेस में बहरीन की मजबूत धाविका विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. वहीं, घरेलू दर्शकों के सामने दौड़ रहीं जापान की नोजोमी तनाका 15:11.65 सेकंड का समय दर्ज कर सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहीं. पारुल ने इन दोनों विश्वस्तरीय एथलीटों को कड़ी टक्कर दी और पोडियम पर अपनी जगह पक्की की.

एशियन गेम्स 2026 में पारुल चौधरी का दूसरा मेडल

पारुल चौधरी का एशियन गेम्स 2026 में यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है. इससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शानदार दौड़ लगाते हुए भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. हालांकि, वह इस बार 5000 मीटर में अपने पिछले गोल्ड मेडल के खिताब को बरकरार नहीं रख सकीं, लेकिन लगातार दो स्पर्धाओं में दो मेडल जीतकर उन्होंने एशिया में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

भारत की सीमा कुमारी छठे स्थान पर रहीं

इस फाइनल रेस में हिस्सा ले रहीं दूसरी भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकी. सीमा ने 15:35.06 सेकंड का समय निकाला और वह छठे स्थान पर रहीं. बता दें कि सीमा ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट की 10,000 मीटर रेस में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

यह भी पढ़ें:  एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 2 और मेडल, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड, 40 के पार हुई पदकों की संख्या

एशियन गेम्स 2026 में भारत की पारुल चौधरी का 'डबल धमाका', ट्रैक पर 3000m के बाद अब 5000m में भी जीता ब्रॉन्ज मेडल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button