Sport : IPL 2026 की अंक तालिका में उथल-पुथल, CSK की जीत से बढ़ी दूसरी टीमों की टेंशन, MI का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय #INA

IPL 2026 Updates Points Table: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और हर मैच के साथ प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. CSK VS MI के बीच शनिवार को मुकाबला खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की और उसकी इस जीत से कई टीमों के प्लेऑफ सिनैरियो पर असर पड़ा है. वहीं, इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए अब इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 की अंक तालिका का हाल कैसा है… कौन सी टीम किस स्थान पर है और चेन्नई की जीत से किन टीमों पर असर पड़ा है.
CSK ने जीत के साथ अंक तालिका में बेहतर की स्थिति
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भले ही कुछ खास न रही हो, लेकिन इस टीम ने शानदार वापसी की है. CSK ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया. इस जीत से न केवल चेन्नई ने 2 अंक हासिल किए बल्कि अपने नेट रन रेट में भी सुधार किया है. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में
6वें स्थान पर पहुंच गई है. CSK ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 8 अंक और पॉजिटिव +0.005 नेट रन रेट के साथ छठवें नंबर पर पहुंच गई है.
An unorthodox finishing touch . a classic rivalry! 🎬
🎥 @ChennaiIPL complete the double over their arch-rivals #MI in style 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/VVAjldiiC0#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvMI | @ChennaiIPL pic.twitter.com/yeBWsXZ6Lu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2026
CSK ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन
CSK की इस जीत से यकीनन आईपीएल 2026 में कई टीमों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पहले तो सीएसके ने अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ते हुए 6वां स्थान हासिल कर लिया. तो वहीं अब गौर करने वाली बात है कि CSK की ये जीत दिल्ली कैपिटल्सकी मुश्किलें बढ़ा सकती है.
दरअसल, अंक तालिका पर गौर करें, तो मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर ही हैं. वहीं, केकेआर टीम के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है. मगर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सीएसके की ये जीत नुकसान पहुंचा रही है. असल में चेन्नई और दिल्ली दोनों ने ही इस सीजन अब तक 9-9 मैच खेले हैं और दोनों ही टीमों के पास 8-8 अंक हैं. मगर, सीएसके (0.005) का नेट रन रेट दिल्ली (-0.895) के नेट रन रेट से बेहतर है.
पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार है. इस सीजन अब तक PBKS ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच में हार मिली है और एक मैच वॉशआउट हुआ है. इस तरह 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है.
अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह RCB 12 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास भी 12 अंक हैं और वह (+0.832) नेट रन रेट के चलते तीसरे पायदान पर है. नंबर-4 पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं. इस टीम के पास भी 12 अंक हैं और नेट रन रेट +0.510 है.
IPL 2026 के 44 मैचों के बाद अंक तालिका का हाल
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | N/R | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | पंजाब किंग्स | 8 | 6 | 1 | 1 | 13 | +1.043 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +1.420 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.832 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.510 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.192 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 6 | +0.005 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 4 | 5 | 0 | 6 | -0.895 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 2 | 5 | 1 | 5 | -0.751 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.803 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.106 |
ये भी पढ़ें: पर्पल कैप का प्रबल दावेदार बना 25 साल का गेंदबाज, IPL 2026 में विकेटों के मामले में कर ली भुवनेश्वर कुमार की बराबरी
IPL 2026 की अंक तालिका में उथल-पुथल, CSK की जीत से बढ़ी दूसरी टीमों की टेंशन, MI का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









