Sport : IPL 2026 के बीच RCB और CSK के स्क्वाड में हुए बदलाव, 2 नए खिलाड़ियों की हुए टीम में एंट्री #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. इन दोनों टीमों में 2 नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौरा पर जगह दी गई है. खलील अहमद और नुवान तुषारा की जगह कुलदीप यादव और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है. कुलदीप यादव चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने हैं, वहीं रिचर्ड ग्लीसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सेटअप में शामिल हुए हैं.
सीएसके और आरसीबी के स्क्वाड में हुए बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खलील अहमद और नुवान तुषारा की जगह नए खिलाड़ियों को चुना है, जो चोटों की वजह से बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं. कुलदीप यादव INR 30 लाख में CSK में शामिल हुए हैं, जबकि रिचर्ड ग्लीसन INR 1.6 करोड़ की फीस पर RCB में शामिल हुए हैं.
🚨 . 🚨
Kuldip Yadav and Richard Gleeson named injury replacements for Khaleel Ahmed and Nuwan Thushara.
More Details 🔽 | #TATAIPL | @ChennaiIPL | @RCBTweetshttps://t.co/WLoqIp6oVa
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
राजस्थान के लिए पहले भी खेल चुके हैं कुलदीप
आपको बता दें कि, मीडियम पेसर कुलदीप ने 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था और फ्रेंचाइजी के लिए तीन मैच खेले हैं. इंग्लिश फास्ट बॉलर ग्लीसन ने अपने देश के लिए छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.
Official Announcement
Kuldip Yadav is Yellove!
A new warrior joins the pride! 💛🦁Note: Kuldip Yadav replaces Khaleel Ahmed, who was ruled out due . injury.#WhistlePodu pic.twitter.com/XCe6esUKKe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 15, 2026
2 टीमों के लिए पहले भी खेल चुके हैं ग्लीसन
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 और 2025 एडिशन में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI) को रिप्रेजेंट किया, जिसमें उन्होंने क्रमशः CSK के लिए 2 और MI के लिए 1 मैच खेला है. अब वो आरसीबी के लिए खेलेंगे, जो आईपीएल में उनकी तीसरी फ्रेंचाइजी होगी.
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, अमन खान, जकारी फाउल्केस, मैकनील नोरोन्हा, कुलदीप यादव.
🚨 𝗥𝗶𝗰𝗵𝗮𝗿𝗱 𝗚𝗹𝗲𝗲𝘀𝗼𝗻 𝗶𝗻 𝗥𝗲𝗱, 𝗕𝗹𝘂𝗲, 𝗮𝗻𝗱 𝗚𝗼𝗹𝗱 🚨
The English Speedster joins the Royal Challengers Bengaluru for the remainder of the #TATAIPL 2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ season, replacing Nuwan Thushara. ⚡❤️
Welcome, Richard! Time . wear the badge and #PlayBold. ❤️🔥 pic.twitter.com/VMmrNOm8mL
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड गलीसन.
ये भी पढ़ें : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किसके सिर सजी हुई है ऑरेंज कैप
IPL 2026 के बीच RCB और CSK के स्क्वाड में हुए बदलाव, 2 नए खिलाड़ियों की हुए टीम में एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









