Sport : IPL 2026: RCB की जीत से CSK को हुआ फायदा, बदल गई टॉप-4 की तस्वीर, देखिए पॉइंट्स टेबल का हाल #INA

IPL 2026 Points Table: बीते बुधवार यानि 15 अप्रैल को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत हुई थी. एम. चिन्नास्वामी स्तादिउम्म में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बोर्ड पर लगाए थे, जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली. आइए जानते हैं इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं?

RCB की जीत से CSK को फायदा 

पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस साल भी धमाकेदार अंदाज में खेलती हुई नजर आ रही है. अबतक 5 में से 4 मैच जीतकर यह टीम 8 अंक और 1.503 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है. उनको राजस्थान रॉयल्स कड़ी टक्कर दे रही है, दोनों टीमों के पॉइंट्स बराबर हैं लेकिन आरआर का नेट रनरेट 0.889 हैं. तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स हैं यह टीम भी 4 में से अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है.

मौजूदा पॉइंट्स टेबल की सबसे दिलचस्प बात ये है कि चौथे से लेकर आठवीं पोजिशन तक सभी टीमों के अंक बराबर हैं. नेट रनरेट के अंतर से क्रम तय हुए हैं. आरसीबी की 4.5 ओवर शेष रहते जीत की वजह से लखनऊ सुपर जाएंट्स का नेट रनरेट -804 हो गया है, इस स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स के पास अपना अगला मैच जीतकर 8वें से सीधा चौथे स्थान पर पहुंचने का मौका है. अगर आरसीबी की जीत का मार्जिन कम होता तो सीएसके को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती. अन्य टीमों का हाल आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं. 

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल – 

रैंक टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक NRR
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 4 1 0 0 8 +1.503
2 राजस्थान रॉयल्स 5 4 1 0 0 8 +0.889
3 पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 +0.720
4 सनराइजर्स हैदराबाद 5 2 3 0 0 4 +0.576
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 +0.322
6 गुजरात टाइटंस 4 2 2 0 0 4 -0.029
7 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 2 3 0 0 4 -0.804
8 चेन्नई सुपर किंग्स 5 2 3 0 0 4 -0.846
9 मुंबई इंडियंस 4 1 3 0 0 2 -0.772
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 0 4 0 1 1 -1.383

यह भी पढ़ें – मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एकतरफा जीत 

अंत में बात की जाए मैच की तो आरसीबी की टीम पहर तरीके से लखनऊ सुपर जाएंट्स पर हावी होती हुई नजर आई. रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने एडन मारक्रम (12) के रूप में पहला विकेट लिया. फिर नंबर-3 पर आए ऋषभ पंत 4 गेंद खेलकर रिटायर हर्ट हो गए, जोश हेजलवुड की तेज रफ्तार गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी. 

निकोलस पूरन 7 गेंदों का सामना करने के बावजूद सिर्फ 1 रन बनाने में ही सफल हो पाए. मिचेल मार्श की 32 गेंदों में 40 रन की धीमी पारी ने 10वें ओवर में दम तोड़ दिया. अब्दुल समद 2 गेंदों में बना खाता खोले पवेलियन लौट गए. देखते ही देखते सिर्फ 83 के स्कोर पर एलएसजी ने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया. अंत में आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 38 रन बनाकर लड़ाई लड़ी, फिर मुकुल चौधरी के 28 गेंदों में 39 रन की बदौलत लखनऊ ने 146 रन बोर्ड पर लगाए. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी. फिल सॉल्ट 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन उनकी गैर मौजूदगी में विराट कोहली ने अपना काम कर दिया. पहले 6 ओवर में आरसीबी ने 58 रन बनाए, जिसमें से विराट ने 20 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया. 11वें ओवर की पहली गेंद पर वह आवेश खान के खिलाफ कैच आउट हो गए. कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन बनाए. 

रजत पाटीदार ने एक बार फिर अपने जाने माने अंदाज में 13 गेंदों में 27 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल मैच को एकतरफा कर दिया. जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 23 रन जड़ डाले. रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने 14-14 रन बनाकर 15.1 ओवर में आरसीबी को जीत की दहलीज पार करवाई. जोश हेजलवुड को 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लेने की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

यह भी पढ़ें – ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान

IPL 2026: RCB की जीत से CSK को हुआ फायदा, बदल गई टॉप-4 की तस्वीर, देखिए पॉइंट्स टेबल का हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close