Sport : 6 टीमों के बीच छिड़ी प्लेऑफ की जंग, 2 हैं रेस में सबसे आगे, जानिए टॉप-4 में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं आपकी फेवरेट टीम #INA

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. मैच दर मैच प्लेऑफ की रेस दिलचस्प होती जा रही है. अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन एक भी टीम टॉप-4 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है. हालांकि, 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर जरूर हो गई हैं. यदि अंक तालिका पर गौर करें, तो 6 टीमें ऐसी हैं, जो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन सभी टीमों के बारे में बताते हैं, जो प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं.

RCB, SRH, GT के पास हैं 14-14 अंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को हराया और टेबल टॉपर बन गई. अंक तालिका में टॉप पर काबिज आरसीबी के पास अब प्लेऑफ में पहुंचने का बेहतरीन मौका है. आरसीबी के पास 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.103 भी काफी अच्छा है.

वहीं, प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के पास भी 14-14 अंक हैं. ऐसे में ये तीनों ही टीमें प्लेऑफ की सबसे प्रबल दावेदार लग रही हैं. इनके 3-3 मैच बचे हैं, जिसमें से 2-2 मैच जीतकर भी ये टीमें टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं. हालांकि, इनकी कोशिश होगी की बचे हुए सभी 3 मैच जीतें और टॉप-2 में फिनिश करें.

PBKS, CSK, RR के पास भी है मौका

IPL 2026 की अंक तालिका पर गौर करें, तो पंजाब किंग्स की टीम 13 अंक के साथ चौथे पायदान पर काबिज है. मगर, ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अभी पंजाब के 4 मुकाबले बचे हैं और यदि वह इसमें से 2 मैच भी जीतती है, तो उसके पास 17 अंक हो जाएंगे, जिससे वह आसानी से टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास 12-12 अंक हैं और दोनों के पास ही 3-3 मैच बचे हुए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका तो है, क्योंकि वह बचे हुए 3 में से 2 मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती हैं. मगर, अब देखने वाली बात होगी कि कौन सी प्लेऑफ तक का सफर तय कर पाती है और किनका सफर पहले ही राउंड में खत्म हो जाएगा.

2 टीमें हो चुकी हैं बाहर और 2 का बाहर होना है तय

IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. जी हां, आधिकारिक तौर पर ये दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत भी खराब है. केकेआर के पास 9 अंक हैं, तो दिल्ली के पास 8 अंक. ऐसे में टॉप-6 टीमों के अंक देखकर तो ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली और केकेआर के लिए प्लेऑफ में बेहद मुश्किल हो चुका है. ये टीमें अब एक मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.

IPL 2026 अंक तालिका का ऐसा है पूरा हाल

स्थान टीम मैच जीत हार N/R अंक NRR
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 1 14 0.737
3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 12 0.228
4

पंजाब किंग्स

10 6 3 1 12 0.571
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 10 0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 10 6 5 0 10 0.082
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 8 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 7 1 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 8 0 6 -0.907

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच और जीतने होंगे? यहां समझिए समीकरण

6 टीमों के बीच छिड़ी प्लेऑफ की जंग, 2 हैं रेस में सबसे आगे, जानिए टॉप-4 में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं आपकी फेवरेट टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button