Sport : IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है. आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने वो कर दिखाया है, जो उन्होंने इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कभी नहीं किया था. जीटी ने ऐसा सीएसके के खिलाफ क्या किया है, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास
दरअसल, बीते गुरुवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही गुजरात ने सीएसके के खिलाफ वो कर दिया, जो कोई नहीं कर पाया. ये गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब) से बन गई है. इसके साथ ही ये जीटी की रनों से हिसाब से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है.
Clinical. Crushing. Comprehensive 💙@gujarat_titans cap off the league stage with an 8️⃣9️⃣-run win at home 🏟️
Scorecard ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/32vf9sbLGc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
इससे पहले गुजरात टाइटंस ने रनों के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत 82 रनों से दर्ज की थी, जो इस सीजन यानी कि आईपीएल 2026 में ही आई थी. अब 89 रनों की जीत गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बन गई है. उन्होंने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी तीसरी जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77 रनों से इसी सीजन हासिल की है.
Breaking old records and making new ones with Captain Gill at the helm of things 👏 pic.twitter.com/ZCJcWBaQ8F
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
GT के लिए सबसे बड़ा जीत का अंतर
89 रन बनाम CSK, अहमदाबाद, 2026
82 रन बनाम SRH, अहमदाबाद, 2026
77 रन बनाम RR, जयपुर 2026
62 रन बनाम LSG, पुणे, 2022
62 रन बनाम MI, अहमदाबाद 2023 (Q2)
कैसा रहा GT vs CSK मैच का हाल
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 229 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रनों पर ढेर हो गई और 89 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. ये जीटी की इस सीजन में 9वीं जीत है.
👏 for the fighting knock! #WhistlePodu #GTvCSK pic.twitter.com/Wzde3S9aIX
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 21, 2026
इस मुकाबले में जीटी के लिए साई सुदर्शन ने 84 और शुभमन गिल ने 64 और जोस बटलर ने 57 रनों का योगदान दिया. वहीं सीएसके के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 47 रनों का योगदान दिया. वहीं कार्तिक शर्मा और अंशुल कंबोज ने 19-19 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : ‘हम असफल रहे, हमारे पास अनुभवी खिलाड़ी नहीं..’ हार के साथ सीजन का अंत करने पर क्या बोले CSK के कप्तान गायकवाड़?
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,