Sport : IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम में जोफ्रा आर्चर ने दिखाया कमाल #INA

MI VS RR Result: मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए करो या मरो वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए बाजी मार ली है. इस मैच में भले ही टॉस का सिक्का राजस्थान के पक्ष में न गिरा हो, लेकिन टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और जीत अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ ही अब आरआर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. मैच की बात करें, तो टॉस हारकर वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने आई रियान पराग की टीम ने 206 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. मगर, फिर मुंबई की टीम 179/9 रन ही बना पाई और आरआर ने 30 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
30 रन से मुंबई इंडियंस हारी मुकाबला
वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के दिए 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पावर प्ले में ही टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे. मगर, फिर विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव के बीच 63 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने मुंबई इंडियंस को मैच में वापस लाकर खड़ा कर दिया था.
लेकिन, फिर विल जैक्स को यश राज पुंजा ने आउट किया और मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दीं. इसके बाद हार्दिक पांड्या और सूर्या के बीच भी साझेदारी पनपी. मगर, एक इस बार जोफ्रा आर्चर ने हार्दिक को 34 रन पर चलता कर दिया. सूर्यकुमार यादव भी 42 गेंद पर 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कॉर्बिन बॉश 2 और दीपक चाहर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह 20 ओवर में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए मुंबई इंडियंस ने 179 रन बनाए और फिर 30 रन से मैच हार गए.
राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 206 रनों का लक्ष्य
Innings Break!
A collective batting effort by #RR 👏
Will #MI chase it? 🤔
Scorecard ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/vwRpCZbUmR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
मुंबई इंडियंस के साथ खेले जा रहे करो या मरो वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है. राजस्थान की पारी पर गौर करें, तो किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया, लेकिन फिर भी टीम ने 200 का स्कोर पार किया और मुंबई के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया था. राजस्थान के लिए सबसे बड़ी पारी ध्रुव जुरेल ने खेली, जो 38 रन बनाकर आउट हुए थे. 20 ओवर में राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे.
राजस्थान रॉयल्स ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
A 𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 𝙀𝙣𝙩𝙧𝙮 into the Playoffs ✅
Make way for the @rajasthanroyals 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/egtoP5bh7e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच को जीतने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. आरआर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. जी हां, उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप-4 में जगह पक्की की है. इसमें आरसीबी और जीटी ने टॉप-2 में फिनिश किया है.
ये भी पढ़ें: ये क्या हो रहा है भाई! रवींद्र जडेजा LIVE मैच में शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाने क्यों लगे? वीडियो देख समझ जाएंगे आप भी पूरी बात
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम में जोफ्रा आर्चर ने दिखाया कमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









