Sport : IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया ये महारिकॉर्ड, RCB, GT और PBKS को पछाड़कर ऐसा करने वाली बनी पहली टीम #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का धमाल इन दिनों भारत में जारी है. अब तक आईपीएल 2026 के कुल 67 मैच खेले जा चुके हैं. आज आईपीएल 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. उससे पहले बीते शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच खेला. इस मैच में उन्होंने एक ऐसा महारिकॉर्ड बना डाला, जो अब तक कोई और टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में नहीं बना पाई है. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स जैसे बड़ी टीमों को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अब वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक सीजन में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. उन्होंने ऐसा क्या किया है और कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया खास रिकॉर्ड

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन बनाने वाली टीम बन गई है. इस मामले में उन्होंने RCB, GT और PBKS को पीछे छोड़ दिया है. SRH ने एक आईपीएल सीजन में 9 बार 200 प्लस रन बनाए हैं. वहीं 2025 में गुजरात टाइटंस ने 8 बार एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन बनाए हैं. 

पंजाब किंग्स दो बार एक सीजन में 200 प्लस रन 8 बार बनाने का कारनाम कर चुकी है. उसने 2025 और 2026 आईपीएल में ऐसा किया था. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 8 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है. उसने आईपीएल 2026 में ही ऐसा किया है. 

IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर

  • 9 – SRH 2026 में
  • 8 – GT 2025 में
  • 8 – PBKS 2025 में
  • 8 – PBKS 2026 में
  • 8 – RCB 2026 में

SRH vs RCB मैच का हाल

आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 200 रन बना पाई. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 56, ईशान किशन ने 79 और हेनरिक क्लासेन ने 51 रनों की पारी खेली.

 वहीं आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर ने 44, रजत पाटीदार ने 56 और क्रुणाल पांड्या ने 41 रनों का योगदान दिया. इस मैच में आरसीबी के लिए रसिख सलाम और एसआरएस के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया ये महारिकॉर्ड, RCB, GT और PBKS को पछाड़कर ऐसा करने वाली बनी पहली टीम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button