UP News: 12 लाख का बीमा, जमीन और प्रेम प्रसंग… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा – INA

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के डिबाई इलाके में मुकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुकेश की पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी कवेंद्र और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के अलावा जमीन और करीब 12 लाख रुपए के बीमा की रकम का लालच भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले की पूरी कहानी सामने रखी है.

15 सितंबर को कीचड़ में मिला था शव

यह मामला डिबाई कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास का है. 15 सितंबर को यहां कीचड़ में मुकेश पुत्र प्रेमपाल का शव मिला था. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस समेत तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली. जांच धीरे-धीरे मुकेश की पत्नी पूनम तक पहुंची. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो हत्या की साजिश का खुलासा हुआ.

ये भी पढ़ें- 2 महीने बाद में होनी थी प्रेमिका की शादी, प्रेमी ने सिर में मारी गोली; चाचा से बोला- तेरी भतीजी को मार दिया

नर्सरी में काम के दौरान हुआ प्रेम प्रसंग

पूनम पिछले करीब तीन महीने से दादरी की एक नर्सरी में काम कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी कवेंद्र से हुई. पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद दोनों ने मुकेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इस काम में कवेंद्र के एक साथी अरविंद के शामिल होने की बात भी सामने आई है.

पहले शराब पिलाई, फिर सुनसान जगह ले गए

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को कवेंद्र ने मुकेश को शराब पिलाई. इसके बाद उसे गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया. वहां पहले से पूनम और कवेंद्र का साथी मौजूद था. आरोप है कि तीनों ने मिलकर मुकेश का मुंह कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए.

जमीन और बीमा का भी सामने आया एंगल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुकेश के हिस्से में करीब 10 बीघा जमीन आई थी. इसमें से वह करीब 9 बीघा जमीन पहले ही बेच चुका था. बची हुई करीब एक बीघा जमीन को भी वह बेचने की तैयारी में था. पुलिस के मुताबिक, पूनम इसका विरोध कर रही थी. इसके अलावा मुकेश के नाम करीब 12 लाख रुपए का बीमा होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंध के साथ जमीन और बीमा की रकम हासिल करने की मंशा भी हत्या की साजिश की एक वजह हो सकती है.

भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस

मुकेश के भाई देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस को मुकेश की पत्नी की भूमिका पर शक हुआ. पूछताछ के बाद पूनम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार की गई थी. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मुकेश और पूनम के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 11 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी है.

12 लाख का बीमा, जमीन और प्रेम प्रसंग… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button