Sport : गजब का सीजन है भाई! अब जाकर कंफर्म हुईं टॉप-2 टीमें, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच टक्कर #INA

IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस हाईवोल्टेज मैच में पैट कमिंस की टीम ने आरसीबी को धूल चटाई और 55 रन से जीत दर्ज कर ली है. इस मैच के खत्म होने के साथ ही आखिरकार टॉप-2 टीमें कंफर्म हो गई हैं. हालांकि, अभी भी प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए चार टीमों के बीच जंग जारी है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की. तो साथ ही ये भी जानते हैं कि किन टीमों के बीच अभी नंबर-4 के लिए जंग जारी है.
SRH VS RCB मैच के बाद कंफर्म हुईं टॉप-2 टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर 55 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच के रिजल्ट के साथ ही टॉप-2 टीमें कंफर्म हो गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नंबर-1 पर रहते हुए लीग स्टेज का अंत किया है. तो वहीं गुजरात टाइटंस नंबर-2 पर रही और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरे स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज का अंत किया. ऐसे में अब कंफर्म हो गया है कि क्वालीफायर-1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा.
A league stage worth remembering. ❤️
Now for the business end. 🫡 pic.twitter.com/twAGG2SLXC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 22, 2026
प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच है टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. प्लेऑफ की 3 टीमें तो कंफर्म हो चुकी हैं और अब चौथे स्थान के लिए 4 टीमों के बीच टक्कर जारी है. राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे अच्छा मौका है. जी हां, अगर आरआर अपना आखिरी लीग मैच जीत लेती है, तो वह 16 अंक के साथ टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी. पंजाब किंग्स की बात करें, तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न केवल पंजाब को अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा. साथ ही साथ ये उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान और कोलकाता अपना-अपना आखिरी लीग मैच हारें.
Top 3️⃣ separated by the barest of margins 🫣
One golden ticket remains. Who’s cashing in? 🎟️✨#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/dgGJSmaukg
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आखिरी मैच जीतकर 15 अंक तक पहुंचने का मौका है. मगर, न केवल केकेआर को आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतना होगा. साथ-साथ आरआर की हार की उम्मीद भी करनी होगी. दिल्ली कैपिटल्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस न के बराबर ही हैं. चूंकि, आखिरी मैच जीतकर ये टीम 14 अंक तक तो पहुंच सकती है, लेकिन उनका नेट रन रेट माइनस में है. ऐसे में उन्हें बहुत बड़े मार्जिन से जीतना होगा और बाकी रेस में शामिल 3 टीमों के आखिरी मैच में हारने की उम्मीद करनी होगी.
Destination: Dharamshala 🏔️
Stakes: A direct ticket . the Final 🎟️Qualifier 1 is officially locked 🔥#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/zXhONG1hUP
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
कब होगा प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला?
IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 3 टीमें पहले ही एलिमिनेट हो चुकी हैं. चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स. आपको बता दें, सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला रविवार को खेले जाने वाले डबल हेडर मैचों के साथ होगा. जी हां, लीग का आखिरी 70वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला जाएगा. हालांकि, इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना होगा. यदि राजस्थान ने ये मैच जीत लिया, तो वह सारी टीमों को पछाड़कर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.
ये भी पढे़ं: IPL में हुई NO-HANDSHAKE कॉन्ट्रोवर्सी! जानिए विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से आखिर क्यों नहीं मिलाया हाथ?
गजब का सीजन है भाई! अब जाकर कंफर्म हुईं टॉप-2 टीमें, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच टक्कर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









