Sport : टी-20 महिला विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत #INA

IND W VS WI W Result: टी-20 महिला विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के साथ वॉर्म-अप मैच खेला. इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया और 26 रन से जीत दर्ज कर ली है. वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे चेज करने उतरी विंडीज टीम 153 रन ही बना पाई और भारत ने 26 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं…

26 रन से टीम इंडिया ने जीता मैच

कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में भारत के दिए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई और 26  रन से मैच हार गई. वेस्टइंडीज की तरफ से उनकी सलामी बल्लेबाज डींद्र डॉटिन ने 44 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. वहीं, शीमेन कैपबेल 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गईं.

इसके अलावा आलिया एलेने 13, जैनिलिया ग्लासगो 19 रन पर आउट हुईं. तो वहीं शॉनिशा हेक्टर 19 रन बनाकर नाबाद लौटीं. इस तरह वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना पाई और भारतीय क्रिकेट टीम ने 26 रन से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में भारत की ओर से श्रेयांका पाटिल ने 4 और राधा यादव ने 3 विकेट चटकाए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत ने दिया था 180 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, 20 ओवर में टीम इंडिया ने 8 विकेट गंवाकर 180 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. भारत की ओर से भारती फुलमाली ने सबसे बड़ी पारी खेली और वह 40 गेंद पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटीं. उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 23 गेंदों पर 39, यास्तिका भाटिया ने 26 गेंदों पर 36 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली.

14 जून को महिला टी-20 विश्व कप में अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया

12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की आगाज हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 14 जून को अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी, जहां उनका सामना कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमें बर्मिघम में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट का पहला-पहला मैच होगा.

नोट कर लीजिए टीम इंडिीया का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय (IST)
14 जून 2026 रविवार भारत vs पाकिस्तान लॉर्ड्स, लंदन शाम 7:30 बजे
17 जून 2026 बुधवार भारत vs नीदरलैंड्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 7:30 बजे
21 जून 2026 रविवार भारत vs दक्षिण अफ्रीका हेडिंग्ले, लीड्स शाम 7:30 बजे
25 जून 2026 गुरुवार भारत vs बांग्लादेश एजबेस्टन, बर्मिंघम शाम 7:30 बजे
28 जून 2026 रविवार भारत vs ऑस्ट्रेलिया द ओवल, लंदन शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: महिला टी-20 विश्व कप 2026 के कमेंटेटर्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन-कौन है शामिल

टी-20 महिला विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने दिखाया दम, वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close