Sport : KKR vs LSG: 21 साल के मुकुल चौधरी ने रोमांचक मुकाबले में खेली लखनऊ के लिए मैच विनिंग पारी, कोलकाता को 3 विकेट से हराया #INA

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय स्टार मुकुल चौधरी खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों के टारगेट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. लखनऊ के इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने हारते हुए मैच में लखनऊ को जीत दिलाई.

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब

कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में लखनऊ को 2 झटके दिए. पहले उन्होंने मार्कराम को आउट किया. मार्कराम 15 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्श को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया.

लखनऊ का टॉप ऑर्डर फेल, आयुष बडोनी ने मीडिल ऑर्डर में संभाली पारी

इसके बाद कैमरून ग्रीन ऋषभ पंत को चलता किया. पंत 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर कार्तिक त्यागी ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया. पूरन 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए. अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने. इसके बाद एक शानदार पारी खेलकर आयुष बडोनी आउट हुए. उन्हें अनुकूल रॉय ने ही चलता किया. आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली. 

मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर खेली 54 रनों की मैच विनिंग पारी

आयुष बडोनी के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि लखनऊ की टीम यह मुकाबला हार गई है, लेकिन यहां से मुकुल चौधरी ने जो पारी खेली, उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे. इस खिलाड़ी ने आखिरी के 3 ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी की और लखनऊ को एक हारते मैच में जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए.  

ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया है. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 2 छक्का निकला. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंद पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 24 गेंद पर नाबाद 32 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:  ये क्या शॉट है भाई! बॉल और बल्ला दोनों हवा में फिर भी मिल गया छक्का, अजिंक्य रहाणे भी हुए हक्का-बक्का

KKR vs LSG: 21 साल के मुकुल चौधरी ने रोमांचक मुकाबले में खेली लखनऊ के लिए मैच विनिंग पारी, कोलकाता को 3 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close