Sport : LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल और जोस बटलर ने मचाया धमाल #INA

LSG vs GT : आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात ने लखनऊ ने 7 विकेट से हरा दिया. गुजतरात के लिए इस मैच में शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतक लगाए और उनकी टीम को जीत दिला दी. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए. गुजरात टाइटंस ने 165 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच को 7 विकेट से जीत लिया.
शुभमन गिल ने लगाई हाई सेंचुरी
लखनऊ सुपर जायंट्स से जीत के लिए मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस के ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए. टीम को पहला झटका सुदर्शन (15) के रूप में लगा. उन्हें दिग्वेश राठी ने आउट किया. इसके बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. गिल ने 40 बॉल में 6 चौके और 1 छक्कों के साथ 56 रनों की पारी खेली.
जोस बटलर ने लगाए अर्धशतक
वहीं जोस बटलर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. बटलर ने भी अर्धशतक लगाया और 37 बॉल में 11 चौकों के साथ 60 रनों की पारी खेली. उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा. टीम के लिए वाशिंगटन सुदंर ने 14 और राहुल तेवतिया ने 10 रनों की पारी खेली. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट हासिल किए.
एडेन मार्कराम ने खेली शानदार पारी
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए मिशेल मार्श और एडेन मार्करम आए. मार्श 11 रन, कप्तान ऋषभ पंत 18, आयुष बडोनी 9, निकोलस पूरन 19, अब्दुल समद 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्कराम ने बनाए. उन्होंने 21 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने हासिल किए.
ये भी पढ़ें : ‘मैं प्रोटेस्ट करुंगा…’ टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का चयन नहीं होने पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, जानें क्या कहा?
LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल और जोस बटलर ने मचाया धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









