Sport : LSG vs RR IPL 2026: ऋषभ पंत की टीम लखनऊ को मिली लगातार चौथी हार, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच #INA

LSG vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 160 रनों के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ नहीं कर सका. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए. नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. वहीं रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली.
लखनऊ ने सिर्फ 11 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे 3 विकेट
राजस्थान रॉयल्स के दिए 160 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. लखनऊ के 3 बल्लेबाज तीसरे ओवर तक पवेलियन लौट चुके थे. आयुष बडोनी दूसरे ओवर में रनआउट हो गए. वो गोल्डन डक आउट हुए, फिर इसी ओवर में नांद्रे बर्गर ने कप्तान ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा. पंत भी 3 गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने एडम मार्कराम को अपना शिकार बनाया. मार्कराम भी खाता नहीं खोल पाए. इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने सिर्फ 11 रन पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे.
Rishabh Pant ✅
Aiden Markram ✅Just the start @rajasthanroyals wanted with the ball 🩷
Updates ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRR pic.twitter.com/A9vVrRyKxE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
91 रन पर लखनऊ की आधी टीम लौट चुकी थी पवेलियन
इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला, लेकिन पूरन बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके. पूरन 25 गेंद पर 22 रन बनाकर चलते बने. उन्हें रवींद्र जडेजा ने चलता किया. इसके बाद रवी बिश्नोई ने हिम्मत सिंह को 15 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स ने 91 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से लखनऊ सुपर जायंट्स की मुश्किलें बढ़ गई थी.
Ravi Bishnoi says you miss, I hit! 🔥
Waise, yeh celebration kidhar dekhela lagta hai! 👀#TATAIPL 2026 | #LSGvRR | LIVE NOW 👉 https://t.co/PNPfcFt2z9 pic.twitter.com/hYesuE2eAE
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 22, 2026
मिचेल मार्श के आउट होते ही लखनऊ की जीत की उम्मीद भी खत्म
हालांकि दूसरे छोर पर मिचेल मार्श टिके थे और अकेले लड़ाई लड़ रहे थे क्योंकि दूसरे छोर पर लखनऊ लगाकार विकेच गंवा रही थी. मार्श जब तक क्रीज पर मौजूद थे, तब तक लखनऊ की टीम को उम्मीद थी कि वो जीत दिला सकेंगे, लेकिन फिर नांद्रे बर्गर ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ की जीत की उम्मीद को खत्म कर दिया. मार्श ने 41 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, फिर बृजेश शर्मा ने मुकुल चौधरी को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा और देखते ही देखते लखनऊ की पूरी टीम 19 ओवरों में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई.
Leading the way in the chase 🏃
🔟th #TATAIPL FIFTY for Mitchell Marsh 👏👏#LSG need 55 runs from 27 deliveries
Updates ▶️ https://t.co/5SaPY8wfsc#KhelBindaas | #LSGvRR pic.twitter.com/TK39G6qZlu
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2026
ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया. टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 29 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल 22-22 रन बनाए. वहीं रियान पराग और डोनोवन फरेरा ने 20-20 रनों का योगदान दिया. जबकि शुभम दुबे 11 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास
LSG vs RR IPL 2026: ऋषभ पंत की टीम लखनऊ को मिली लगातार चौथी हार, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









