Sport : ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किस नंबर पर हैं विराट कोहली #INA

Most Ducks In IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा बैठे. विराट अपनी पारी की दूसरी गेंद पर शून्य होकर पवेलियन लौट गए. विराट तीन साल से भी ज्यादा समय बाद आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं. वह पिछली बार आईपीएल 2023 में शून्य पर आउट हुए थे. आइए आपको इस आर्टिकल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं… साथ ही जानते हैं कि विराट कोहली अब तक आईपीएल में कितनी बार शून्य पर आउट हुए हैं?

किसके नाम दर्ज है IPL में सबसे ज्यादा शून्य पर होने का अनचाहा रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर दर्ज हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में 141 मुकाबले खेले, जिसकी 135 पारियों में वह 19 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए. मैक्सी 2012 से 2025 तक आईपीएल का हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने 155.14 की स्ट्राइक रेट और 23.88 के औसत से 2819 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले.

3 खिलाड़ी हुए 18-18 बार शून्य पर आउट

IPL में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के नाम आते हैं. दरअसल, ये तीनों ही खिलाड़ी अपने आईपीएल करियर में 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि सुनील नरेन और रोहित शर्मा इस लिस्ट में शामिल एक्टिव प्लेयर हैं. ऐसे में यदि वह एक या दो बार डक पर आउट होते हैं, तो वह इस अनचाहे रिकॉर्ड वाली लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे.

2 खिलाड़ी 16-16 बार शून्य पर हुए आउट

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर राशिद खान और पीयूष चावला का  नाम आता है. दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में 16-16 बार डक पर आउट हुए हैं. राशिद खान की बात करें, तो 2017 से अब तक उन्होंने 146 मैच खेले हैं, जिसकी 72 पारियों में वह16 बार डक पर आउट हुए. जबकि चावला 92 पारियों में 16 बार डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे.

मंदीप सिंह और रहाणे 15-15 बार हुए डक पर आउट

आईपीएल में मंदीन सिंह और अजिंक्य रहाणे 15-15 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए हैं. मंदीन ने 2010 से 2023 के बीच 98 पारियों में 15 बार शून्य पर आउट हुए. तो वहीं रहाणे 2008  से अब तक 15 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

मनीष पांडे और रायडू पांचवें नंबर पर काबिज

इंडियन प्रीमियर लीग में मनीष पांडे और अंबाती रायडू 14-14 बार डक पर आउट हुए हैं. आईपीएल में 7 फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके मनीष 162 पारियों में 14 बार डक पर आउट हुए हैं. वहीं, रायडू 187 पारियों में 14 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

विराट कोहली कितनी बार डक पर हुए आउट?

LSG VS RCB मैच के दौरान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए. ये उनके आईपीएल करियर का 11वां मौका था, जब वह बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए. विराट कोहली ने 2008 से अब तक 277 मैच खेले हैं, जिसकी 269  पारियों में उन्होंने 133.92 की स्ट्राइक रेट और 39.82 के औसत से 9040 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट 11 बार डक पर आउट हुए हैं. उन्होंने 8 शतक और 66 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 813 चौके और 306 छक्के निकले हैं.

ये भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण

ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, जानिए किस नंबर पर हैं विराट कोहली





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button