Sport : LSG ने जिसे 13 मैचों तक बेंच पर बैठाया, उसने मौका मिलते ही मचाई तबाही, ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता POTM अवॉर्ड #INA

Arjun Tendulkar Won Player Of The Match Award: मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग खेली जा रही है, जिसमें एक के बाद एक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच रहे हैं. सोमवार की रात ब्रांद्रा ब्लास्टर्स और ARCS अंधेरी के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे शिवम दुबे की कप्तानी वाली अंधेरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया. इस जीत के हीरो रहे अर्जुन तेंदुलकर. जी हां, अर्जुन जिन्हें ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के 13 मैचों में बेंच पर बैठाकर रखा था. मगर, अब जब शिवम दुबे ने उन्हें मौका दिया, तो अर्जुन ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
अर्जुन तेंदुलकर ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जीता POTM अवॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को ब्रांद्रा ब्लास्टर्स और ARCS अंधेरी के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने पहले तो गेंद से धमाल मचाया और फिर बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अर्जुन ने ब्रांदा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की.
Match 16 | AA v BB: The target is set! 🎯
Bandra Blasters finish on 144/9, and it’s now over . ARCS Andheri . begin the chase. 👊📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on… pic.twitter.com/31eLNnUxQY— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
उन्होंने 3 ओवर फेंके, जिसमें महज 11 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. फिर अंधेरी टीम के कप्तान शिवम दुबे ने अर्जुन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. जहां, उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. अर्जुन ने महज 34 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन ठोक दिए. उन्होंने 194.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
Match 16 | AA v BB: Arjun Tendulkar finishes the job in style with an unbeaten 66*, leading his side . a memorable win over Bandra Blasters.💪🏼
📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on… pic.twitter.com/CiN0zSa1c0— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026
ARCS अंधेरी ने 9 विकेट से जीता मैच
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांद्रा ब्लास्टर्स टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बोर्ड पर लगाए. टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी पूरा नहीं कर सका. ऐसे में 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ARCS अंधेरी ने 13.5 ओवर में ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
Look at Arjun Tendulkar’s reaction when Shivam Dube was praising him for his performance in the dressing room. Even then, he stayed very calm and quiet and didn’t even smile. But when Shivam Dube mentioned his name again at the end, he finally smiled a little.😅❤️ pic.twitter.com/FyLkJVgezb
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 8, 2026
अर्जुन तेंदुलकर को 13 मैचों तक LSG ने बेंच पर बैठाए रखा
आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा. फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई और 8 अंक के साथ ये टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही. ऋषभ पंत ने पूरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को बेंच पर बैठाए रखा और सिर्फ 14वें और आखिरी लीग मैच में खिलाया. पंजाब किंग्स के साथ खेले गए उस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर का स्पेल फेंका था, जिसमें 1 विकेट चटकाया था.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के हिंदू खिलाड़ी ने सबके सामने खोली पाकिस्तान की पोल, बोले-‘वहां तो बंदूक लेकर खड़े रहते हैं…’
LSG ने जिसे 13 मैचों तक बेंच पर बैठाया, उसने मौका मिलते ही मचाई तबाही, ऑलराउंड प्रदर्शन कर जीता POTM अवॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,