Sport : लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR को हराकर लगाई प्वॉइंट्स टेबल में छलांग, जानें नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज #INA

IPL 2026 Updates Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR VS 182 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे चेज करने उतरी ऋषभ पंत की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो गई है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगाई 2 स्थान की छलांग
📸
When you leave the captain in awe 🙌 🤝#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL | @RishabhPant17 pic.twitter.com/va0etn5zKK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की और 2 अंक हासिल कर लिए. इसी के साथ एलएसजी छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थी. लखनऊ ने अब तक इस सीजन 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 4 अंक और -0.359 नेट रन रेट के साथ लखनऊ की टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है.
राजस्थान रॉयल्स शिखर पर है मौजूद
IPL 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शिखर पर मौजूद है. राजस्थान ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ RR टॉप पर है. पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच में हिस्सा लिया है, जिसके शुरुआती दोनों ही मैच पंजाब ने जीते, जबकि केकेआर के साथ खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश में धुल गया. इसलिए पंजाब किंग्स 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है.
The Sierra Super Striker of the match between Kolkata Knight Riders and Lucknow Super Giants goes . Mukul Choudhary.#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/tEsg3Cq1mU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं. नतीजन 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. दिल्ली ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच हारा है. इस तरह 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है.
KKR फिर नहीं खोल पाई जीत का खाता
Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary’s heroics 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें तीन मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे मिले 1 प्वॉइंट की बदौलत कोलकाता का खाता खुला और वह प्वॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं.
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर है, क्योंकि अब तक वह भी एक भी मैच जीत नहीं पाई है. चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस तरह -2.517 नेट रन रेट के साथ सबसे निचले स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: RR vs RCB में मैच अगर चले ये 5 खिलाड़ी तो पलट जाएगी बाजी, देखें इनके खतरनाक आंकड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स ने KKR को हराकर लगाई प्वॉइंट्स टेबल में छलांग, जानें नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









