Sport : MI vs PBKS: रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? #INA

IPL 2026, MI vs PBKS: कल यानि 16 अप्रैल को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का 24वां मैच खेला जाने वाला है. जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होने वाली है. एमआई अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला खेलने वाली है. लगातार 3 हार के बाद अब उनका हर हाल में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है, लेकिन विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स के सामने जीतना आसान नहीं होने वाला है. इसी बीच एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, वह पिछले मैच में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे. 

रोहित शर्मा के खेलने पर आया बड़ा अपडेट 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. आरसीबी के खिलाफ 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित को बीच मैच में चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था.14 अप्रैल को खबर आई थी कि रोहित को स्कैन के लिए जाना होगा. इसके बाद उनके मैच में भाग लेने पर फैसला लिया जाएगा. अब ताजा जानकारी के मुताबिक पूर्व कप्तान इस अहम मैच में नहीं खेलेंगे. हालांकि उनकी चोट की स्थिती कैसी है इसको लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें – ‘रियान पराग दिखावा करता है…’, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों कहा RR के कप्तान के लिए ऐसा, इस फैसले से हैं नाखुश

रोहित शर्मा को क्या हुआ? 

12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे. बोल्ड आर्मी की ओर से बनाए गए 240 रन का जवाब देते हुए मुंबई इंडियंस ने बिना कोई विकेट खोए 57 रन बना दिए थे. लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर से पहले रोहित परेशानी में नजर आए, उनकी हैम्स्ट्रिंग में दिक्कत पेश आई. दर्द बढ़ता देख उन्होंने तुरंत फिजियो को मैदान में बुलाया. इस प्रक्रिया के कारण मुकाबला 7 मिनट तक रुका रहा. उपचार के बाद हिटमैन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन एक गेंद खेलते ही उनका दर्द और बढ़ गया. ऐसे में उन्होंने मैदान से बाहर जाना मुनासिब समझा. ड्रेसिंग रूम में जाने से पहले रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे. 

मुंबई इंडियंस को मिली हार 

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बना डाले थे. विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन का योगदान  दिया, फिर कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बना डाले. अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाकर आरसीबी को 240 के स्कोर तक पहुंचाया. 

टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की ओर से भी ताबड़तोड़ शुरुआत की गई. रयान रिकल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, लेकिन रोहित शर्मा के रिटायर हर्ट होते ही एमआई की पारी लड़खड़ा गई. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रमश: 33 और 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए, अंत में शरफेन रदरफोर्ड 31 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई इंडियंस 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में ही सफल हो पाई. 

अब मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है, जिन्होंने अबतक टूर्नामेंट में उन्हें खासा परेशान किया है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए 5 बार की चैंपियन टीम के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें – ऑरेन्ज कैप की रेस में शामिल संजू सैमसन, टॉप पर SRH का बल्लेबाज, यहां देखिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट

MI vs PBKS: रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close