Sport : MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, एमआई को मिली बैक टू बैक तीसरी हार #INA

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के दिए 241 रनों के टारगेट के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ शेरफेन रदरफोर्ड अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए. इसके अलावा एमआई का कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका. शेरफेन रदरफोर्ड सिर्फ 31 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल एमआई की टीम को लक्ष्य के करीब ले गए, लेकिन जीत नहीं दिला सके.
मुंबई इंडियंस को मिली थी अच्छी शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 241 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने किया. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 19 रन पर रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए, क्योंकि वो दर्द में थे, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए थे.
SKY takes charge 💙🔥
Rohit Sharma retired hurt, and MI turn . SKY . carry the momentum forward! 🔄🔥#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/xeNkWVCD6H
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
सुयश शर्मा ने एक ओवर में दिए थे मुंबई को 2 झटके
मगर इसके बाद सुयश शर्मा ने एक ही ओवर में मुंबई को 2 झटके दिए. उन्होंने 8वें ओवर की पहली गेंद पर रयान रिकल्टन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रयान 22 गेंद पर 27 रन बनाए. इसके बाद पांचवी गेंद पर 1 रन के स्कोर पर तिलक वर्मा को चलका किया. 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन है.
इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया. सूर्या 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मुंबई इंडियंस को चौथा झटका कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में लगा. हार्दिक को जैकब डफी ने आउट किया. हार्दिक 22 गेंद पर 6 चौका और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए. 151 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने नमनधीर के रूप में पांचवा विकेट गंवा दिया था.
शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी
इसके बाद छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शेरफेन रदरफोर्ड ने वानखेड़े में अकेले खड़े रहे और मुंबई इंडियंस के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन जीत नहीं दिला सके. शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 31 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल मुंबई की टीम को 222 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 9 छक्के लगाए.
That’s a statement SIX!
Sherfane Rutherford in counter-attack mode!#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/VqEBc6LFBT
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
This is a Rutherford appreciation tweet! 👏
71* off 31. 9 sixes. 229.03 strike-rate. 🥵#MIvRCB pic.twitter.com/qxkTC3Vefj
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 12, 2026
ऐसी रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया. फिल साल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 6 छक्का निकला. रजत पटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. विराट कोहली 38 गेंद पर 50 रन बनाए. वहीं आखिरी में डिम डेविड ने 16 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट चटकाए.
𝐖 at Wankhede. ✅
Perfect way . end the week. See you back home on Wednesday, 12th Man Army. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #MIvRCB pic.twitter.com/sWLoQVXfTJ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 12, 2026
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास, IPL में दूसरी बार किया ये काम
MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, एमआई को मिली बैक टू बैक तीसरी हार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









