Sport : गुजरात टाइटंस में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी, DC के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल होना तय, सामने आई बड़ी अपडेट #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच जारी है. वहीं खिलाड़ियों की फिटनेस ने फ्रेंचाइजी टीमों की टेंशन बढ़ा रही है. आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी चोटिल हो बाहर हो गए थे. अब सीजन के बीच प्लेयर चोटिल हो रहे हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल थे. मगर अब शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट सामे आ रही है, जिसे जानकर गुजरात टाइंटस के फैंस खुश हो जाएंगे.
शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए थे बाहर
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में कप्तान शुभमन गिल खेले थे, लेकिन गिल दूसरे मैच से बाहर हो गए थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी. टॉस के दौरान राशिद ने बताया था कि गिल की मांसपेशियों में खिंचाव है. इस कारण वो इस मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि गिल को चोट कब लगी इसकी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई. माना जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए होंगे.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते नजर आएंगे शुभमन गिल
अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि शुभमन गिल अगले मैच में खेलते नजर आ सकते हैं. आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस अपना अगला यानी तीसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा
🚨 GOOD NEWS FOR GUJARAT TITANS FANS 🚨
– Captain Shubman Gill is likely . return for Gujarat Titans in their next match against Delhi Capitals tomorrow. (Gaurav Gupta/TOI). pic.twitter.com/7kVBMIz0Bu
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 7, 2026
यह भी पढ़ें: ऑरेन्ज कैप की रेस में 2 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, एक की उम्र 22 साल, तो दूसरे की सिर्फ 21 साल
गुजरात टाइटंस में होगी मैच विनर खिलाड़ी की वापसी, DC के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल होना तय, सामने आई बड़ी अपडेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









