Sport : MI VS RR IPL 2026 LIVE Score: मुंबई – राजस्थान मैच पर टिकी सबकी नजरें, 3.30 बजे से शुरू होगा एक्शन #INA

MI VS RR IPL 2026 LIVE SCORE: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. जी हां, इस मैच के रिजल्ट से न केवल इन दोनों टीमों की बल्कि 2 और टीमों की भी किस्मत का फैसला होगा. अगर राजस्थान रॉयल्स ये मैच जीत लेती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और बाकी की टीमें बाहर हो जाएंगी. लेकिन, अगर राजस्थान हारती है, तो पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौका होगा. इस मैच से जुड़ी अपडेट्स के लिए आप इस पेज को रीफ्रेश करते रहें…

MI VS RR: हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं. जबकि 15 मैच आरआर ने अपने नाम किए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो इशारा कर रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 90 रनों का रहा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार 6 हार के बाद मिली जीत पर बोले श्रेयस अय्यर, कहा- ‘आखिरकार जीत गए, अब मुंबई इंडियंस को सपोर्ट…’

MI VS RR IPL 2026 LIVE Score: मुंबई – राजस्थान मैच पर टिकी सबकी नजरें, 3.30 बजे से शुरू होगा एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button