Sport : MI VS RR मैच कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11 #INA

MI VS RR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 69वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी. अगर राजस्थान रॉयल्स ये मैच जीतती है, तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. जबकि मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत दर्ज करके सम्मान के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरेंगी और एक-दूसरे को टक्कर देंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच से जुड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं…

MI VS RR: हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं. जबकि 15 मैच आरआर ने अपने नाम किए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो इशारा कर रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रनों का रहा है और लोएस्ट स्कोर 90 रनों का रहा है.

MI VS RR: पिच रिपोर्ट

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम पारंपरिक रूप से लाल मिट्टी वाली पिच के लिए जाना जाता है, जो बल्लेबाजों के अनुकूल होती है。यहां गेंद अच्छी उछाल और कैरी के साथ बल्ले पर बहुत अच्छी तरह आती है, जिससे चौकों और छक्कों की बरसात होती है. इतना ही नहीं छोटी बाउंड्री के चलते यहां अक्सर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. वहीं, गेंदबाज अगर सही लाइन-लेंथ पर गेंद डालते हैं, तो विकेट निकाल सकते हैं.

MI VS RR: वेदर रिपोर्ट

मुंबई से क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है, क्योंकि MI VS RR मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है.रविवार को मुंबई में बारिश होने की 25% संभावना है. तापमान 33 से 31 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 71% रहने की संभावना है.

MI VS RR: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

MI VS RR के बीच यह मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडयम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

MI VS RR: पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

MI VS RR: स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, सूर्यकुमार यादव, एएम गजनफर, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, अश्वनी कुमार, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: ये हैं एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

MI VS RR मैच कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button