Sport : मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी #INA

MI VS PBKS Head . Head : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच का रोमांचक होना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. इस सीजन अब तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने हार का मुंह नहीं देखा, जबकि मुंबई की टीम 4 में से सिर्फ 1 मैच ही जीत सकी है और बैक टू बैक 3 मैच हारकर आ रही है. तो आइए इस मैच के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि आज किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है.

MI VS PBKS Head . Head

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर हैं. MI VS PBKS के बीच खेले गए मैचों में हाईएस्ट स्कोर 230 रनों का है और लोएस्ट स्कोर 87 रनों का है.

वानखेड़े स्टेडियम के रिकॉर्ड्स?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 125 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 58 मैच जीते हैं, जबकि चेजिंग टीम ने 67 मैचों में जीत दर्ज की है. वानखेड़े में टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, क्योंकि यहां अक्सर दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी का हाईएस्ट स्कोर 240 रन है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 67 रनों का है.

ऐसी हैं MI VS PBKS की टीमें

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रित बुमरा, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मार्कंडेय, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम

मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए किसका पलड़ा रहेगा भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close